रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल ने ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम में लगाया सोलर सिस्टम 

0
996
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 10 June 2019 : रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल द्वारा नवजन मोर्चा समिति(रजि0) ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम 2डी-ब्लाक में लगाए सोलर पावर सिस्टम का उदघाटन डीजी विनय भाटिया ने अपने शुभ हाथों से किया। इस मौके पर क्लब के प्रधान रोटेरियन संजय बंसल और उनकी धर्मपत्नी श्रीमति सुनीता बंसल,क्लब के एजी जतिन्द्र छाबड़ा,विनोद गुप्ता,सुरेश शर्मा,मनोज गुप्ता, पंकज अग्रवाल, आईपी सिंह, ओ.पी गुप्ता, डॉ.राकेश गुप्ता,प्रेम अमर, सतीश बसंल, जे.एस गुप्ता, पी.के गुप्ता व आश्रम के संचालक किशन लाल बजाज मुख्य रूप से उपस्थित थे। उदघाटन से पूर्व सभी गणमान्य व्यक्तियों ने आश्रम के बुजुर्गो का हालचाल पूछा और उनसे आर्शीवाद लिया। सभी ने वृद्वों के साथ हंसी मजाक किया और उनकी जिन्दगी के खटटे मीठे अनुभव सांझा किए। इस अवसर पर विनय भाटिया ने कहा कि वृद्व हमारे पूज्नीय है और हमारे राष्ट की अमूल्य धरोहर है। उन्होनें कहा कि आज मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है इस वृद्वाश्रम में सोलर पावर सिस्टम को चालू करके। उन्होनें कहा कि इसके अलावा क्लब ने इस वृद्वाश्रम के 20 बाथरूम और शौचालयों के नवीनीकरण तथा एलईडी टीवी के इस्टालेंशन का बीड़ा भी उठाया है। विनय भाटिया ने कहा कि बड़ी उम्र में शरीर कमजोर हो जाता है और बीमारियाँ घेर लेती हैं। ऐसे में बुजुर्गों को सहारा देना हमारा कर्तव्य है। हमें उनके साथ प्रेम पूर्वक व्यव्हार करके उन्हें मानसिक संतोष प्रदान करना चाहिए। हमें उनका आदर करना चाहिए। इस मौके पर प्रधान रोटेरियन संजय बंसल ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिन्दगी में हम अपने बुजुर्गो को सम्मान देना भूलते जा रहे है। उन्होनें कहा कि हमारे बुजुर्ग हमारे घर व परिवार की शान हैं। जिस घर में बड़े बुजुर्गों को मान दिया जाता है वह घर भरपूर और कुशल रहता है। बुजुर्गों के आशीर्वाद से हमारे काम सफल होते हैं और हम उन्नति करते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here