आर के मार्बल ने लॉन्च किया अपना नया और सबसे बड़ा मार्बल हब ‘एक्सपीरिएंस वन’

0
1948
Spread the love
Spread the love

New Delhi News, 08 Jan 2020 : दुनिया के सबसे बड़े मार्बल उत्पादकों में से एक आर के मार्बल ने दिल्ली एनसीआर में ‘एक्सपीरिएंस वन’ का अनावरण किया’ तथा दिल्ली के मायापुरी में अपने पहले शोरूम एवं गुरूग्राम में मार्बल एम्पोरिया के लॉन्च की घोषणा की है, कंपनी के ये ऐलान मार्केट लीडर के रूप में इसकी स्थिति को और अधिक मजबूत बनाने में योगदान देंगे। वर्तमान में कंपनी राजस्थान के किशनगढ़ में सबसे बड़े मार्बल प्रोसेसिंग, सैलिंग उद्यम का स्वामित्व और प्रबंधन करती है।

आरके मार्बल की शुरूआत 1989 में राजस्थान के किशनगढ़ में हुई, जो भारत के मार्बल प्रोससर्स में अग्रणी है और अब 30 सालों की सफल यात्रा पूरी कर चुकी है। यह वेयरहाउस विभिन्न देशों जैसे ब्राज़ील, स्पेन, तुर्की, इटली, वियतनाम, पुर्तगाल आदि से आयातित मार्बल, ट्रेवरटाईन, ओनिक्स, लाईमस्टोन, ग्रेनाईट की व्यापक रेंज बेचेगा। वेयरहाउस में 15 लाख वर्ग फीट से अधिक आयातित मार्बल और ग्रेनाईट का स्टाक होगा, जहां एक ही छत के नीचे 400 से अधिक रंगों में मार्बल और ग्रेनाइट पेश किया जाएगा, ऐसे में यह देश के किसी महानगर में सबसे बड़ा स्टाक होगा।

वेयरहाउस में दुनिया भर से मार्बल की व्यापक और सबसे बड़े रेंज पेश की जाएगी। उपभोक्ता, इंटीरियर डिज़ाइनर, आर्कीटेक्ट, कान्ट्रेक्टर इस मेगा माल में गुणवत्तापूर्ण प्राकृतिक स्टोन्स की व्यापक रेंज में से अपनी पसंद के प्रोडक्ट चुन सकेंगे।’ रविन्द्र कुमार गुप्ता, डायरेक्टर-सेल्स एण्ड मार्केटिंग ने कहा।

गुरूग्राम में 1500 वर्गमीटर में फैला नया वेयरहाउस खोला गया है। इसमें नई स्टोन गैलेरी भी है, जहां दुनिया भर से प्राकृतिक स्टोन स्लैब पेश किए जाएंगे। एक समय में यहां 1500000 वर्गफीट स्टाॅक उपलब्ध होगा।

आरके मार्बल एक कोरपोरेट संस्था है, जो अपने उपभोक्ताओं को प्रतिस्पर्धी कीमतों पर सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता के उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी ईमानदारी, पारदर्शिता और उत्कृष्टता के साथ उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करती है। हम अपने उपभोक्ताओं के लिए समय-समय पर नई और उत्कृष्ट पेशकश लाते रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here