राष्ट्रीय सेवक संघ ने स्वच्छता सैनिकों को किया सम्मानित

0
1217
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 29 April 2020 : राष्ट्रीय सेवक संघ ने फरीदाबाद में स्वच्छता सैनिकों को भाजपा कार्यालय सेहतपुर में फ़ूल मालाओं से सम्मानित किया व राशन वितरित किया। इस के साथ ही इस मौके पर करीब एक हजार लोगों को पका हुआ भोजन भी वितरित किया गया।

इसका आयोजन तिगांव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यालय स्थित सेहतपुर में किया गया। सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय सेवक संघ के प्रांत सह सम्पर्क प्रमुख गंगा शंकर मिश्र, राकेश अग्रवाल, गोबिंद, रामबहादुर, राजकुमार वार्ड नम्बर 23 की पार्षद गीता रैक्सवाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश रैक्सवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। यहाँ पर करीब 52 सफाई कर्मियों को फूल माला पहना कर उनका सम्मान किया गया और उनको सूखा राशन भी दिया गया। इस मौके पर गंगा शंकर मिश्र ने कहा कि आज की इस विकट परिस्थितियों में हमारे सफाई कर्मी सैनिक की तरह डटे हुए हैं। आज समाज में उनकी भूमिका उसी तरह है जैसे बॉर्डर पर हमारे सैनिकों की है। हम इनको स्वच्छता सैनिक मानते हुए इनका सम्मान कर रहे हैं। इतनी विषम परिस्थितियों में जिसतरह से ये लोग अपना काम पूरी मेहनत और लगन से कर रहे हैं। ऐसे में इनकी हिम्मत और जज्बे को सराहा जाना चाहिए। इन लोगों के योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद ओमप्रकाश रैक्सवाल ने कहा कि उनके इस इलाके में प्रवासी मजदूर बड़ी संख्या में रहते हैं। लॉकडाउन शुरू होते ही बहुत से लोग उनके पास भोजन और सूखे राशन के लिए आ रहे थे। शुरू में करीब दो सौ लोगों को पका हुआ भोजन दे रहे थे। लेकिन अब ये संख्यां एक हजार प्रतिदिन पर पहुंच गई हैं। जिन्हे सुबह शाम को पका हुआ भोजन दिया रहा है। ज्यादातर यहाँ पर वो मजदूर हैं जो प्रतिदिन ऑटो, रेहड़ी, पटरी, सप्ताहिक बाजार से अपना रोजगार चला रहे थे। प्रतिदिन कमाते और खाते थे। लेकिन लॉकडाउन के बाद इन लोगों का रोजगार पूरी तरह से ठप हो गया। जिसके कारण इन लोगों के सामने भूखे मरने की नौबत आ गई। ऐसे में यहाँ पर उन्होंने ठान लिया की उनके उनके वार्ड सहित नहर पार के इलाके में कोई भी भूखा नहीं रहेगा। यहाँ पर करीब एक हजार लोगों को पका हुआ भोजन सुबह और शाम को दिया जा रहा और कुछ लोगों को सूखा राशन भी दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here