रामलीला मैदान में होने वाली जनाक्रोश रैली नहीं बल्कि आमजन की रैली है : योगेश कुमार ढींगडा

0
1117
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली जनाक्रोश रैली कांग्रेस की रैली नहीं बल्कि आमजन की रैली है जिन में भाजपा के प्रति आक्रोश है और उसी आक्रोश को प्रकट करने के लिए हजारों की संख्या में लोग रविवार को दिल्ली जाएंगें, उक्त विचार व्यक्त करते हुए कांग्रेसी नेता योगेश कुमार ढींगडा ने कहा कि अब जनता सत्ताधारी दल के रोज रोज के ड्रामों से तंग आ गई है तथा राहुल गांधी तथा कांग्रेस की तरफ देख रही है। रविवार को दिल्ली जाने की तैयारियों की समीक्षा के लिए अपने कार्यकतार्ओं की बैठक को स बोधित करते हुए योगेश कुमार ढींगडा ने कहा कि देश की जनता ने जिस विश्वास के साथ भाजपा  को सत्ता सौंपी थी आज उनका यह विश्वास पूरी तरह से टूट चुका है, ऐसे में जनता अब बदलाव चाहती है, आज देश की जनता पूरी तरह से आक्रोशित है और उसी आक्रोश का नतीजा है कि राहुल गांधी की रविवार की रेली ऐतिहासिक होगी। योगेश कुमार ढींगडा ने बताया कि वह अपने समर्थकों के साथ गाडियों से दिल्ली जाएंगे, उनके अनुसार स्थानीय लोगों में इस रैली के प्रति विशेष उत्साह है तथा हर कोई यह मान कर चल रहा है कि यह रैली राहुल गांधी की रैली नहीं बल्कि उनकी अपनी रैली है क्योकिं राहुल गांधी उनकी बात को कहने के लिए इस रैली का आयोजन कर रहे हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here