राहुल राजपूत बने भाजयुमो के जवाहर कालोनी मंडल अध्यक्ष

0
1593
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 9 Sep 2018 : भाजपा युवा मोर्चा ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जवाहर कालोनी के कर्मठ एवं मेहनती युवाओं को पार्टी में जिम्मेदारी दी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने भाजयुमो जवाहर कालोनी मंडल अध्यक्ष पर राहुल राजपूत की नियुक्ति की। उनके साथ-साथ अजीत चौधरी, राहुल गोला, गीतांजलि स्टोरिया, नीरज सिंह, आशीष पाण्डे, विरेंद्र कुमार को भी जिम्मेवारियां दी गई। सेक्टर-9 स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर राहुल राजपूत व उनकी टीम को एनआईटी के पूर्व भाजपा प्रत्याशी एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष यशवीर डागर व जितेंद्र चौधरी ने नियुक्ति पत्र सौंपे। उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए यशवीर डागर ने कहा कि युवा पार्टी की रीढ़ होते है और किसी भी पार्टी को शिखर तक पहुंचाने में युवाओं का अह्म किरदार होता है। उन्होंने कहा कि आज युवा भाजपा की नीतियों से प्रभावित है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की विकासात्मक सोच के जुड़ने के लिए लालियत है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान मिलता है और राहुल राजपूत जैसे युवाओं ने अपनी कार्यशैली के चलते पार्टी में अह्म स्थान हासिल किया है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह मिशन 2019 को लेकर जुट जाए और देश व प्रदेश की सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का ब्यौरा जन-जन तक पहुंचाएं ताकि फिर से देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार कायम की जा सके। इससे पूर्व भाजयुमो के जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने भी युवाओं से संगठित होकर पार्टी व संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि एनआईटी के अन्य मंडलों के अध्यक्षों की भी जल्द नियुक्ति कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here