पं सुरेन्द्र शर्मा बबली ने परिवार संग किए शिव मंदिर के दर्शन

0
1215
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 21 Feb 2020 : महाशिवरात्रि पावन पर्व के अवसर पर पं सुरेन्द्र शर्मा, बबली राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने परिवार के साथ पृथला में भगवान शिव के मन्दिर दर्शन किए व अभिषेक किया। इस मौके पर उन्होंने सभी के सुखी स्वस्थ व आनन्दित रहने की कामना की। उन्होंने भगवान भोले नाथ की महिमा का वर्णन किया और कहा जो भी भक्तजन सनातन धर्म परम्परा के अनुसार भगवान शिवशंकर से शिवरात्रि को कुछ मांगता है उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है । इस दिन सभी लोग ह्रदय भाव से भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। फरीदाबाद के सभी मंदिरों में भोले के नाम की धूम है। महाशिवरात्रि का पर्व शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन को भगवान शिव के जन्म के रूप में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि एक दिन भगवान ब्रह्म जी एवं विष्णु के बीच श्रेष्ठता को लेकर विवाद चल रहा था, तब उनके विवाद को सुलझाने के लिए भगवान शिव लिंग रूप में प्रकट हुए। एक दूसरी मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शिव एवं पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए भी इस दिन को खास माना जाता है। पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने कहा कि पृथला स्थित भगवान शिव का मंदिर अनूपम एवं भव्य और लोग यहां अपनी मनोकामनाएं मांगने आते हैं। इस मौके पर उनके साथ पं. हरीश पाराशर, करण पाराशर एवं अन्य परिजन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here