फुटबॉल से प्यार के लिए प्रिंस ने ब्लड कैंसर को हराया

0
1498
Spread the love
Spread the love
Faridabad News, 02 Feb 2019 : ओल्ड फरीदाबाद के रहने वाले 22 वर्षीय प्रिंस सुखीजा के ल्यूकीमिया ब्लड कैंसर का सफल इलाज हुआ| लगभग 6 महीने के लम्बे इलाज के बाद प्रिंस पूरी तरह से स्वस्थ है| पेशे से फुटबॉल कोच प्रिंस को शुरू में कमर दर्द की समस्या रहने लगी थी और बाद में यह दर्द पुरे शरीर में रहने लगा| प्रारंभिक जाँच करने पर पाया गया कि उनके ब्लड में प्लेटलेट्स की संख्या बहुत कम है| डॉक्टरों ने पहले ब्लड डोनेशन के जरिये प्लेटलेट्स चढ़ाये भी परन्तु उनका भी बहुत अधिक फायदा नहीं हुआ| आराम ना होने पर उन्हें सर्वोदय हॉस्पिटल सेक्टर -8 के कैंसर रोग विषेशज्ञ डॉ. सुमंत गुप्ता से परामर्श दिलवाया गया|
सर्वोदय हॉस्पिटल के वरिष्ठ कैंसर रोग विषेशज्ञ डॉ. सुमंत गुप्ता ने बताया कि ” प्रिंस की शारीरिक अवस्था का अध्ययन करने पर उन्हें प्रिंस के ब्लड कैंसर से ग्रसित  होने का अंदेशा हुआ| इसलिए उनकी विशेष ब्लड की जांचों के बाद उन्हें ल्यूकीमिया नामक ब्लड कैंसर होने का पता चला| स्वयं प्रिंस और पुरे परिवार के लिए ये मुश्किल भरे क्षण थे| परन्तु प्रिंस के परिवार के हौसला देने के बाद उन्होंने अपना ईलाज करवाना शुरू करवाया| प्रिंस पुरे 1 महीने के लिए हॉस्पिटल में एडमिट रहा और लगातार डॉक्टरी निगरानी और आधुनिक मेडिकल तकनीकों से उसका इलाज हुआ|”
हॉस्पिटल से छुट्टी मिलने के बाद 6 महीने तक प्रिंस का ईलाज चला और लगभग 8 महीने के अंतराल के बाद प्रिंस से वापस फुटबॉल मैदान में वापसी की|
सर्वोदय हॉस्पिटल सेक्टर -8 के कैंसर रोग विषेशज्ञ डॉ. सुमंत गुप्ता के अनुसार प्रिंस उन सभी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है जो कैंसर की बीमारी होने के बाद उसे जीवन का अंत समझ लेते है| जबकि कैंसर जीवन का अंत नहीं बल्कि ईलाज के बाद जीवन की नई शुरुवात है क्यूंकि ईलाज के दौरान आप जिंदगी से और अधिक प्यार करने लगते है और जीवन में आने वाली मुश्किलों के लिए और मजबूती से तैयार हो जाते हो|
सर्वोदय हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. राकेश गुप्ता ने डॉ. सुमंत गुप्ता  को बधाई देते हुए कहा की सर्वोदय अस्पताल समाज कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है इसलिए वो आधुनिकतम तकनिकी एवं रियायती दरों पर समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित कर रहे है और  इसी दिशा में वो आगे भी कार्यरत रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here