दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदान किया अवार्ड, मिला प्रशस्ति पत्र व 2.25 लाख का चैक

0
1501
Spread the love
Spread the love

Kurukshetra News :  पिछले एक वर्ष से कृषि विज्ञान केन्द्र कुरुक्षेत्र व जिले के किसानों को एक के बाद एक चार राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। अभी हाल में कृषि विज्ञान केन्द्र कुरुक्षेत्र को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुरस्कार दिया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए राष्ट्रीय स्तर पर जोन के सर्वश्रेष्ठ केन्द्र के तौर कृषि विज्ञान केन्द्र का चयन किया गया है।

सोमवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र के अध्यक्ष डा. हरिओम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी डा. हरिओम को यह पुरस्कार नई दिल्ली में कृषि उन्नति मेला व केवीके की राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रदान किया।

उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र को यह अवार्ड जीरो बजट प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने, शाहबाद के यारी, यारा गांव को खुम्भ ग्राम के रुप में विकसित करने, अनुसूचित जाति की करीब सौ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ बेरोजगार युवकों व किसानों को व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करने, धान की पराली प्रबंधन आदि विषयों पर उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि यह अवार्ड भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा किसानों की आय को 2022 तक दौगुणा करने के उदेश्य से 16 से 18 मार्च तक

आयोजित कृक्षि विज्ञान केन्द्रों की राष्ट्रीय कार्यशाला के अवसर पर प्रदान किया गया है। इस अवार्ड के साथ एक प्रशस्ति पत्र सहित 2.25 लाख का चैक प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि यह अवार्ड पूरे जोन में 60 कृषि विज्ञान केन्द्रों में से कुरुक्षेत्र के केन्द्र को सर्वश्रेष्ठ आने पर प्रदान किया गया है। यह अवार्ड कृषि विज्ञान केन्द्र कुरुक्षेत्र के किसानों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यह केन्द्र नवीन कृषि प्रौद्योगिकी के विकास एवं विस्तार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए प्रयत्नशील रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here