पं. सुरेन्द्र शर्मा ब्राह्मण रत्न अवार्ड से सम्मानित

0
1281
Spread the love
Spread the love
Faridabad News : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली को ब्राह्मण रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। देव मानव सेवा ट्रस्ट एवं राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम मेंं पं. सुरेन्द्र शर्मा को सामाजिक क्षेत्र में बेहतरीन कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। पं. सुरेन्द्र शर्मा ने ब्राह्मण रत्न अवार्ड से सम्मानित होने के बाद कहा कि इससे उनका उत्साह बढ़ा है और वह अधिक सक्रियता के साथ समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका ध्येय ब्राह्मण समाज का गौरव एवं उत्थान करना है, इसके लिए वो निरंतर प्रयासरत्त रहते हैं। पं. सुरेन्द्र शर्मा ने देव मानव सेवा ट्रस्ट एवं राष्ट्री महिला जागृति मंच पदाधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर उनके साथ पं. कृष्णकांत, एल आर शर्मा, ओ पी शास्त्री, ललित, मोहन, हरीश पाराशर, एडवोकेट धीरज, सुरेश, नवीन व महेश भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here