जनसेवा वाहिनी द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर योग कार्यशाला का आयोजन

0
1163
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 20 June 2019 : सामाजिक संस्था जनसेवा वाहिनी द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों एवं आरडब्लूए एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने काफी संख्या में शिरकत की। योग क्रियाओं में शामिल होने के लिए विधायक नारायण दत्त शर्मा और अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा हरियाणा के अध्यक्ष उमेश भाटी विशेष रूप से उपस्थित रहे। योग विशेषज्ञ विक्रम सिंह ने सभी को योग की विशेषताओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। एक घंटे के योग सेशन में विभिन्न योग क्रियाओं की जानकारी दी और उनके फायदे के बारे में बताया।

सेक्टर-37 बाई पास रोड के साथ मोल्डबंद विस्तार में जन सेवा वाहिनी संस्था द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग शिविर में पहुंचे विधायक नारायण दत्त शर्मा ने कहा कि हमारा शरीर पंच तत्व से मिलकर बना है। शारीरिक और मानसिक विकारों को योग एवं ध्यान से दूर किया जा सकता है। श्री शर्मा ने योग और ध्यान के अपने निजी अनुभव भी लोगों के साथ सांझा किए।

योग शिविर के समापन पर जनसेवा वाहिनी अध्यक्षा पूनम मिश्रा ने विधायक एन डी शर्मा और विशिष्ठ अतिथि उमेश भाटी को स्मृति चिन्ह भेंट किए। समापन समारोह को संबोधित करते हुए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्‍वरीय विश्‍वविद्यालय की बहन, होलिस्टिक मिशन चैरिटेबल संस्था से डॉ के के तिवारी ने अपने संबोधन में योग से निरोग होने के बारे में बताया। ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाज सेवी अनिल शर्मा, गगन सिसौदिया, सुनीता सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here