अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा महिला सशक्तिकरण रैली का आयोजन

0
2446
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर सैक्टर 10 स्थित तेरापंथ भवन में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में फरीदाबाद नगर निगम की महापौर श्रीमती सुमन बाला ने शिरकत की। इस अवसर पर महिला मण्ंडल की और से श्रीमती सुमन बाला का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर सुश्री सुमेधा बाठियां, रोलर हॉकी की खिलाडी भी मुख्य रूप से उपस्थित थी। ते.म.म.उपाध्यक्ष श्रीमती सुनिता नाहटा, ते.म.म. निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती सुमंगला बोरड ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। फरीदाबाद । अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर सैक्टर 10 स्थित तेरापंथ भवन में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में फरीदाबाद नगर निगम की महापौर श्रीमती सुमन बाला ने शिरकत की। इस अवसर पर महिला मण्ंडल की और से श्रीमती सुमन बाला का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर सुश्री सुमेधा बाठियां, रोलर हॉकी की खिलाडी भी मुख्य रूप से उपस्थित थी। ते.म.म.उपाध्यक्ष श्रीमती सुनिता नाहटा, ते.म.म. निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती सुमंगला बोरड ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

समारोह को सम्बोधित करते हुए श्रीमती सुमन बाला ने कहा कि आज का दिन हम सभी महिलाओं के लिए काफी महत्व रखता है क्योकि आज महिला दिवस है और हमें अपने ऊपर गर्व है कि हमारे लिए इस दिवस का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि महिला वह है जो कि दो घरो को बनाती है एक ससुराल व दूसरा मायका। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मसम्मान देने में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोडनी चाहिए और महिलाओं को भी पुरूषो के बराबर का दर्जा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ का अभियान चलाया है जिसकी वजह से समाज में जहा कन्या भ्रूण हत्या में कमी आयी वही अधिक से अधिक महिलाएं भी जागरूक हुई और हमे बेटियों को भी उच्च शिक्षा देनी है ताकि वह भी अपने परिवार में बेटे की तरह पूरी जिम्मेदारी उठा सके। क्योकि एक वाहन बिना एक पहिये के नहीं चलता उसी प्रकार जीवन की गाडी भी महिला और पुरूष दोनो के सहयोग के बिना नहीं चल सकती। उन्होंने समस्त महिला मण्डल को मुबारकबाद दी।  इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्ष रंजू नौलखा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल ने विश्व कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में सशक्त कदम बढाया है।  उन्होनेे बताया कि आज महिला सशक्तिकरण के सुंदरतम स्वरूप को विभिन्न पोस्टरो एवं बैनरो के माध्यम से वी-कैन शीर्षक से आयोजित होने वाली देशव्यापी रैलियों में दर्शाया गया और एक सशक्त अपील की गयी कि अगर हम साथ है तो कुछ भी असँभव नहीं है। हर कन्या को उसका अधिकार मिलेेगा और हर महिला को उसका सम्मान मिलेगा। इस अवसर पर महिला मंडल की  सचिव ललिता बैद, कोर्डिनेटर कमला लूनिया ने कहा कि इतना ही नहीं भारतीय संस्कृति की पहचान, नारी का परिधान (साड़ी) को सुरक्षित रखते हुए हमने एक दिन, एक साथ, एक समय में हजारों की संख्या में महिलाएं एकत्रित की है जिससे सशक्तिकरण का संदेश जन जन तक पहुंचे  और इसका विश्व कीर्तिमान बने। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण सेमिनार का भी आयोजन किया  श्रीमती बैद व श्रीमती लूनिया ने बताया कि समारोह में विशेष ज्ञातव्य के तहत 4.15 से 4.30 बजे के दौरान नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ साध्वी प्रमुखाश्री कनकप्रभाजी द्वारा रचित प्रेरणागीत का संगान किया गया। इस अवसर पर महापौर सुमन बाला ने  प्रेरणा का सम्मान श्रीमती कलावती भण्डारी को देकर सम्मानित भी किया।

इस मौके पर महिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुनिता नाहटा, निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती सुमंगला बोरड ने कहाकि स्त्री अगर मॉ है तो साक्षात परमात्मा है। इसीलिए महिलाओं की सुरक्षा एवं उनको आत्मनिर्भर बनाने में सभी को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। उन्होने कहा कि आज की नारी अपने साहस के बल पर कामयाबी का परचम लहरा रही है। अपनी  राह पर चलकर आज भी अनेक महिलाएं समाज सुधारक के लिए तत्पर है।  उन्होंने कहा कि आज बडी संख्या में गांव की महिलाएु चुनाव में जीत कर पूरे गांव का नेतृत्व कर रही है। उनहोंने कहा कि महिलाओं के जागृत होने से निश्चित रूप से नगर व गांवो की तस्वीर और तकदीर बदल रही है। इस अवसर पर साध्वी प्रमुखाश्रीजी के मंगल संदेश के वाचन एवं अ.भा.ते.म.म की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कुमुद कच्छारा के लिखित आव्हान के साथ ही महापौर श्रीमती सुमन बाला द्वारा हरी झंडी के रूप में जैन ध्वजा दिखाकर रैली को रवाना किया। यह महिला सशक्तिकरण रैली पूरे भारतवर्ष में महिला मंडल की लगभग 400 शाखाएं में एक ही समय पर निकाली गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here