पंचकल्याणक महोत्सव के तीसरे दिन हुआ गर्भ कल्याणक उत्तररूप का आयोजन

0
1913
Spread the love
Spread the love

Faridabad  News :  आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर डबुआ कालोनी में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को गर्भ कल्याणक उत्तररूप आयोजित किया गया। इसके तहत आदि नाथ भगवान के नाट्य रूपांतरित माता बनी नंदा जैन की गोद भराई की गयी। जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने उन्हें साबुत गोला, काजू, बदाम, किसमिस, मेवा भेंट किये। प्रात: 6 बजे पुजन एवं गर्भकल्याणक पूजन व यज्ञ का आयोजन किया गया। भगवान का अभिषेक और शान्तिधारा हुई। तत्परश्चात मुनि श्री मंगलानंद जी ने मंगल दिव्य द्वेश्ना के तहत प्रवचन दिया तथा ईश्वर एवं आस्था का महत्व बताया।

दोपहर में परंपरागत तरीके से सैकड़ों महिलाओं ने घट यात्रा निकाली एवं मंदिर एवं वैदिक की शुद्धि की तथा शिखर शुद्धि आयोजित की गयी। आरती एवं शास्त्र सभा के बाद महाराजा नाभिराय दरबार, स्वप्रफलादेश, छप्पन कुमारियों एवं अष्ट देवियों द्वारा सेवा तथा श्रृंगार आदि किया गया। आधी रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चो ने मनोरंजक एवं भक्तिपूर्ण नाटक व अन्य कलाकृतियों प्रीति जैन के निर्देशन में प्रस्तुत की।

इस कार्यक्रम में दूसरे प्रान्तो से आगुन्तुक श्रृद्धालुओं को इस बात की काफी खुशी नजर आयी कि आयोजकों ने बहुत ही संसाधनो के बावजूद भव्य एवं विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सभी व्यवस्थाएं समुचित वं अनुशासित चल रही है। सभी पदाधिकारी एवं युवा मण्डल के कार्यकर्ता  पूरे जोश एवं निष्ठा से अपना अपना दायित्व निभा रहे है। दूसरे प्रदेशों से 500 से ज्यादा युवक एवं महिलाएं इस समारोह में शामिल होने आये हैं। विभिन्न  समितियां पूरी निष्ठा के साथ काम में जुटी हुई एवं जिला प्रशासन व नगर निगम का भी आयोजकों का पूरा समर्थन मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here