बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भंडारे का आयोजन

0
1492
Spread the love
Spread the love
Faridabad News : बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा द्वारा बाईपास रोड, परशुराम भवन में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध एक श्रमण थे जिनकी शिक्षाओं पर बौद्ध धर्म का प्रचलन हुआ। भगवान बुद्ध ने लोगों को मध्यम मार्ग का उपदेश किया। उन्होंने दु:ख, उसके कारण और निवारण के लिए अष्टांगिक मार्ग सुझाया। उन्होंने अहिंसा पर बहुत जोर दिया है। उन्होंने यज्ञ और पशु-बलि की निंदा की। महात्मा बुद्ध ने सनातन धरम के कुछ संकल्पनाओं का प्रचार किया, जैसे अग्निहोत्र तथा गायत्री मन्त्र। उनके विचारों से प्रेरित होकर बहुत से लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी बने। इसलिए उनके जन्म दिवस को उत्सव के रूप में मनाया जाता है और इस दिन भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों ओ पी शास्त्री, ललित बघौला, मोहित, तेजपाल, श्याम नंबरदार, हरी सिंह, शेर सिंह संत आदि ने महत्वपूर्ण योगदान अदा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here