हरियाणा जोड़ो अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

0
1050
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे हरियाणा जोड़ो अभियान को सफल बनाने और इसमें बढ़-चढ़कर कार्य करने को लेकर आज बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने की। बैठक में आप नेता धर्मबीर भड़ाना ने पार्टी कार्यकर्ताओं को मजबूती से काम करने और हरियाणा जोड़ो अभियान को सफल बनाने के लिए किए गए कार्यों की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में जिस प्रकार से हालात हैं, उससे अराजकता की स्थिति बनी हुई है और भाजपा सरकार ने प्रदेश को धर्म, जाति के आधार पर बांटने का काम किया है। आम आदमी पार्टी सर्व जाति और समाज के हर गरीब वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। इसी को लेकर पार्टी ने प्रदेश में हरियाणा जोड़ो अभियान चलाया हुआ है, जिसके तहत प्रदेश के गरीब तबके, किसान, मजदूर एवं हर उस व्यक्ति को जिसकी भाजपा सरकार में अपेक्षा की गई है, जोडऩे की कोशिश की गई है। पार्टी संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिशा-निर्देश पर चलाया गया यह अभियान प्रदेशभर में सफलता के नए आयाम छू रहा है और बडख़ल विधानसभा में कार्यकर्ताओं ने इस अभियान में लोगों को जोडऩे के लिए अथक प्रयास किए हैं। भड़ाना ने कहा कि आज प्रदेश के जो हालात हैं, उससे जनता पूरी तरह त्रस्त है और एक विकल्प की तलाश कर रही है, जोकि आम आदमी पार्टी के रूप में उनके सामने है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में किए गए कार्यों से न केवल दिल्ली की जनता बल्कि पूरे देश की जनता प्रसन्न है। जिस प्रकार से उन्होंने दिल्ली में शिक्ष एवं स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर सुधारा है, भ्रष्टाचार पर लगाम कसी है और बिजली-पानी के दाम सुनिश्चित किए हैं, उससे आम जन बेहद प्रभावित है। समीक्षा मीटिंग में केन्द्रीय ऑब्जर्वर रंजीत सिंह एवं लोकसभा प्रभारी गिर्राज शर्मा ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश जारी किए और कहा कि आने वाले लोकसभा एवं प्रदेश के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी और प्रदेश में सत्ता पर काबिज होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा हरियाणा जोड़ो अभियान को सफल बनाने के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि आप लोगों की मेहनत रंग लाएगी और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर ‘आप पार्टी के हित में होगी। इस मौके पर संगठन मंत्री सुनील ग्रोवर, उपाध्यक्ष राजूद्दीन, नईम खान, नईमुद्दीन, मंजीत सैनी, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, रवि कुमार, सोनू, कुलदीप चावला, बी एस चावला, समीपक चित्रा, कादिर मलिक, राजेश दयालनगर, अमित शर्मा, अमित त्यागी, राजन गौतम, नूरदीन, माधव झा, मनोरंजन झा, ब्रजेश नागर एवं राजू पांचाल आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here