गणतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि ने फरीदाबाद पुलिस के जवानों को किया सम्मानित

0
1008
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : सै-12 खेल परिसर में माननीय मुख्य अतिथि श्री ज्ञान चंद गुप्ता जी विधायक पंचकुला एवं मुख्य सचेतक हरियाणा सरकार द्वारा गणतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फैहराया व परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर श्रीमान पुलिस आयुक्त श्री अमिताभ सिंह ढिल्लो, श्री विक्रम कपूर डी.सी.पी मुख्यालय व श्री विरेन्द्र विज डी.सी.पी ट्रैफिक, व प्रशासनिक अधिकारी फरीदाबाद, भी मौजूद रहे।

माननीय मुख्य अतिथि द्वारा गणतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर फरीदाबाद पुलिस के अधिकारीयों को भी सराहनीय कार्य करने पर सम्मानित किया।

फरीदाबाद पुलिस की तरफ से परेड का संचालन परेड कमांडर ए.सी.पी श्री अमन यादव द्वारा किया गया। एस.आई सत्नारायण ने पुरूष प्लाटून का नेत्रत्व किया मुख्य अतिथि ने फरीदाबाद पुलिस के परेड में प्रथम स्थान पर रही हरियाणा पुलिस पुरूष प्लाटून को प्रथम व एन.सी.सी नेवल डी.ए.वी सेनेट्ररी सीनियर बॉय स्कूल एन.एच-2 फरीदाबाद को दूसरा व सेंट जोन एंबुलेंस ब्रिगेड नाम से परेड टुकडी सरकारी बाय स्कूल एन.एच-5 को तीसरा पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

सम्मानित किये गये पुलिस अधिकारियों की सूचीः-

1. इंस्पेक्टर नवीन कुमार रिडर (सी.पी ) आहुजा बलाईंड मर्डर केस को सुलझाने व 6 मर्डर के अभियोगो को वर्ष 2017 में खोलने में अहम भुमिका रही है।

2. पी.एस.आई रविन्द्र कुमार (क्राईम ब्रांच सै0 30) घरों में चोरी की वारदातों को सुलझाने में अहम भूमिका रही।

3. एस.आई नरेन्द्र कुमार (क्राईम ब्रांच डीएलएफ) 2017 व 2018 में हत्या के लगभग 30 अन-सुलझे मुकदमों को सुलझाने में अहम भूमिका रही।

4. ए.एस.आई महेन्द्र (क्राईम ब्रांच सै0 56) आरिएंटल इंस्टरूमेंट कंपनी की डकैती को सुलझाने में कामयाबी हासिल की।

5. एच.सी आनंद (क्राईम ब्रांच डी.एल.एफ) प्रोप्रटी डीलर प्रवीण के सूरज कुंड क्षेत्र में बलाईंड मर्डर को सुलझाने व 8 अन्य मर्डर केसों को सुलझाने में अहम भूमिका रही।

6. एच.सी संदीप (क्राईम ब्रांच सै0 65) वर्ष 2017 व 2018 में वाहन चोरी व लुट की वारदातों को सुलझाने में अहम भूमिका रही।

7. एच.सी दिनेश (साईबर सैल) ओल्ड चौक फरीदाबाद दुष्कर्म केस में आरोपियों को पकडने व केस को सुलझाने मे अहम भुमिका रही।

8. ई.ए.एस.आई अनिल कुमार (साईबर सैल) ओल्ड चौक फरीदाबाद दुष्कर्म केस में आरोपियों को पकडने व केस को सुलझाने मे अहम भुमिका रही।

9. ए.एस.आई सुनिताः- महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों को रोकने की दिशा में अहम भूमिका निभाने व आपॅरेशन दुर्गा में अहम भूमिका निभाई है।

श्रीमान पुलिस आयुक्त श्री अमिताभ सिंह ढिल्लो ने गणतंत्रता दिवस के मौके पर फरीदाबाद की जनता व सभी पुलिस कर्मचारियों को गणतंत्रता दिवस की शुभ कामनाऐ दी और अच्छी डयुटी करने बारे पुलिस कर्मचारियों को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here