मयूर विहार-2 व आई पी एक्सटेंशन में नवनिर्मित CGHS डिस्पेंसरी जनता को समर्पित

0
2151
Spread the love
Spread the love
New Delhi News, 09 March 2019 : भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व सांसद महेश गिरी ने आज मयूर विहार  फेज-1 व आई पी एक्सटेंशन ने नवनिर्मित CGHS डिस्पेंसरी का उद्घाटन किया।
सांसद गिरी ने बताया कि स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों की बहुत बड़ी समस्या थी कि उन्हें अपने ईलाज हेतु लक्ष्मी नगर डिस्पेंसरी जाना पड़ता था। निवासियों द्वारा मांग की गई कि यहाँ भी डिस्पेंसरी का निर्माण कराया जाय। स्वास्थ्य मंत्रालय के समक्ष इस विषय को रखा गया। तदोपरांत कुछ समय पहले मयूर विहार फेज-1 में एक डिस्पेंसरी खोली जा चुकी है तथा आज यह 2 नई डिस्पेंसरी का उद्घटान किया गया। मयूर विहार फेज-2 डिस्पेंसरी में सांसद निधि से वरिष्ठ नागरिकों के बैठने हेतु शेड्स बनाया गया है।
आज के उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर बिपिन बिहारी सिंह, भाजपा दिल्ली प्रदेश मंत्री गुंजन नरूला, भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष राम किशोर शर्मा, भाजपा मयूर विहार जिला महामंत्री विजेंदर धामा,  विधायक ओ पी शर्मा, निगम पार्षद भावना मालिक, अपर्णा गोयल, गुंजन गुप्ता, पूर्व निगम पार्षद देवेंद्र कुमार तथा CGHS  अधिकारी संजीव कुमार अपर सचिव व महानिदेशक, डॉ. डी सी जोशी सलाहकार, डॉ. अतुल प्रकाश निदेशक, डॉ संजय जैन अपर निदेशक तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here