भाजपा सरकार में ना तो फरीदाबाद स्वच्छ हुआ, ना कर्मचारियों की हालात में सुधार : देवेन्द्र सिंह चौहान

0
1288
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : आज जिला अध्यक्ष इनैलो चौ. देवेन्द्र सिंह चौहान, बसपा जोन प्रभारी मनोज चौधरी, बसपा जिला अध्यक्ष श्री रतीराम ने नगर निगम फरीदाबाद एन आई टी के सामने धरना दे रहे सर्व सफाई कर्मचारी संघ को अपना दोनों पार्टियों की तरफ से समर्थन दिया। जिला अध्यक्ष इनैलो चौ. देवेन्द्र सिंह चौहान ने धरना दे रहे कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जितना रुपया सरकार ने स्वच्छ भारत सेस टैक्स के रूप में बंटोरा उसका कुछ प्रतिशत ही खर्च करके इन कर्मचारियों को नियमित किया जा सकता था, इतना ज्यादा टैक्स इकठ्ठा करने के बाद भी ना तो फरीदाबाद स्वच्छ हुआ, ना कर्मचारियों की हालात में सुधार हुआ। जोन प्रभारी बसपा मनोज चौधरी, जिला अध्यक्ष बसपा श्री रतीराम ने कहा कि किसान वर्ग, कमेरा वर्ग और कर्मचारी वर्ग इकठ्ठा हो गया है। भारत रत्न भीम राव अम्बेडकर जी के बताए हुए मार्ग पर चलकर किसान वर्ग, कमेरा वर्ग और कर्मचारी वर्ग अपने हकों को लेकर रहेगा। इनैलो व बसपा पार्टी के नेताओं ने सर्व सफाई कर्मचारी संघ को विश्वास दिलाया कि इनैलो व बसपा सरकार बनने पर आपकी उचित मांगों को पूरा किया जाएगा।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. राजेन्द्र सिंह बीसला, जिला महिला अध्य्क्ष कुमारी जगजीत कौर, ललित बंसल व पवन रावत ने भी धरने पर बैठे हुए कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए उनकी मांगों का समर्थन किया।

इस मौके पर जोध सिंह वालिया, पवन रावत, कुमारी जगजीत कौर, बिजेन्द्र तंवर, रतन पाल चौहन, ललित बंसल, प्रेम सिंह धनखड़, विष्णु सूद, सन्तोष शर्मा, अमर नरवत, रविन्द्र पाराशर, धर्मेन्द्र कुमार, हनुमान सिंह खींची, अजय भड़ाना, मुन्नी लाल, ब्रह्म सिंह, गोकुल, भजन लाल नैन, घासीराम भड़ाना, सतपाल चपराना, दुर्गपाल रावत, चित्रा नैन, धारा सिंह, मनोज शर्मा, ब्रह्मपाल तवंर इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here