सामान्य अस्पताल के गेट पर लावारिस हालत में पड़ी वृद्धा को नवजन मोर्चा समिति ने सहारा दिया

0
1287
Spread the love
Spread the love
Faridabad News, 23 March 2019 : वृद्वों की सेवा करने वाली संस्था नवजन मोर्चा समिति (रजि0) ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम 2डी-ब्लॉक ने बीके सामान्य अस्पताल के गेट पर लावारिस हालत में पड़ी वृद्वा को आश्रम में सहारा दिया है। दरअसल समिति के संचालक किशन लाल बजाज को पैनल एडवोकेट रविन्द्र गुप्ता ने फोन् पर सूचना दी कि एक वृद्वा आयु लगभग 65 वर्ष अस्पताल के गेट पर लावारिस हालत में पड़ी हुई है। किशन लाल बजाज बिना समय गंवाए अपनी धर्मपत्नी स्वर्णलता बजाज, संस्था के सदस्य सत्यपाल चौहान और कोमल के साथ मौके पर पहुचें और तुरंत उसे एम्बूलैंस में डालकर वृद्वाश्रम में लेकर आए। किशन लाल बजाज ने बताया कि वृद्वा अपना नाम श्रीमति किरण अरोड़ा पत्नी स्व.रवि अरोड़ा निवासी ई-29 नेहरू ग्रांऊड बता रही है। किशन लाल बजाज ने कहा कि आश्रम से जो बन पड़ेगा वो इस वूद्व के लिए करेगें। इसकी लिखित सूचना जल्दी ही निकट की पुलिस चौकी में दे दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here