नव जन मोर्चा समिति ने एक वृद्ध को उसके बेटे से मिलवाकर दिया दिवाली का उपहार

0
698
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 26 Oct 2019 : वृद्वों की सेवा करने वाली संस्था नवजन मोर्चा समिति(रजि0) ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम 2डी-ब्लॉक ने आज एक वृद्व तिलकधारी निवासी गांधी कालोनी फरीदाबाद को उसके बेटे से मिलवाकर उसे दिवाली का उपहार दिया है। वृद्व के बेटे नन्दलाल ने बताया कि उनके पिता घर से भटक गए थे जिन्हें खुदा के फरिश्ते किशन लाल बजाज ने अपने यहां आसरा देकर ना केवल उनकी जान बचाई ब्लकि हमारे पर बहुत बड़ा उपकार किया है। नन्द लाल ने बताया कि समाचार पत्र के माध्यम से उन्हें पता चला की उनके पिता आश्रम में है और आज वह उन्हें लेने आया है। नन्दलाल ने किशन लाल बजाज का धन्यवाद किया और अपने पिता को खुशी खुशी अपने घर ले गया। किशन लाल बजाज ने कहा कि दिवाली पर बिछडों को मिलाकर उन्हें भी सुख की अनुभूति हुई है। उन्होनें कहा कि वृद्वाश्रम के दानी सज्जनों का धन्यवाद करता हुं जिनकी बदौलत उन्हें वृद्वों की सेवा करने की ताकत मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here