वृद्ध महिला को नवजन मोर्चा समिति ने परिजनों से मिलाया

0
910
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 21 April 2019 : वृद्ध महिला गणेशी उम्र 60 वर्ष को आज उस समय सबसे बड़ी खुशी मिली जब आश्रम के संचालक किशन लाल बजाज ने उसे उसके बिछड़े हुए पजिनों से मिलवाया। परिजनों से मिलते ही गणेशी की आंखों से खुशी के आंसू आ गए। दरअसल वूद्व महिला को 30 मार्च 2019 को तीन नंबर पुलिस चौकी के कर्मचारी वृद्वाश्रम में छोडक़र गए थे। किसी अनिल नाम के व्यक्ति ने इसके परिजनों को बताया की वृद्वा गणेशी ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम में सही सलामत है। वृद्व के परिजन वृद्धाआश्रम आए और सबसे पहले आश्रम के संचालक किशन किशन लाल बजाज का कोटि कोटि धन्यवाद करते हुए कहा कि आपका आपका एहसान कभी नहीं भूलेगें। उन्होनें कहा कि आप बेसहारा गरीब लोगों के लिए देवता के समान है और भगवान के प्रार्थना करते है कि आपकों ऐसे नेक कार्य करने के लिए और शक्ति प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here