नरेंद्र मोदी के चलाए अभियान पर कार्य कर रही है आइविंस संस्था : आनंद सिंह

0
1111
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : स्वतंत्रता दिवस से पूर्व नगर निगम सभागार में विदेशी सामानों से आजादी के लिए सेना से आये और आइविंस अध्यक्ष आनंद सिंह की अगुवाई में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मेक इन इंडिया कांसेप्ट पर काम करने वाले स्वदेशी महाअभियान के नायकों सहित शहर की विभिन्न प्रतिभाओं को रायल सम्मान दिया। इस अवसर पर कराटे मास्टर गंगेश तिवारी व युवा भाजपा नेता संदीप चपराना, विपिन गुप्ता, सुभाष यादव विशेष रूप से मौजूद थे। जिसमें शहर के प्रबुद्ध लोगों ने इस स्वतंत्रता दिवस पर विदेशी सामानों से आजादी पाने के लिए और मेक इन इंडिया को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आइविंस भारत बचाओ का नारा दिया। इस अवसर पर आइविंस अध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि हमारी आइविंस संस्था ने सम्पूर्ण भारत में मेक इन इंडिया के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिये स्वदेशी महा अभियान चलाया है। उन्होंने कहा संस्था भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान मेक इन इंडिया व बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान पर भी काम कर रही है।

स्वदेशी महाअभियान में समर्पित नौजवानों का मानना है कि देश में चारो तरफ घर घर जाकर लोगो को स्वदेशी सामान अपनाने का लोगों को फायदा बताना होगा और इसके लिये आइविंस फार्मूले पर काम करके हीं मेक इन इंडिया के माध्यम से भारत को फिर से सोने की चिड़िया बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर कराटे मास्टर गंगेश तिवारी ने कहा जिस तरह आइविंस संस्था भारत को स्वच्छ बनाने का काम कर रही है वह कबीले फरीफ है। उन्होंने कहा संस्था का हर सदस्य एक पौधा अवश्य लगाए और लोगो को भी प्रेरित करे। उन्होंने कहा पौधा लगाना ही काफी नहीं है उसकी देखभाल भी जरुरी है जिस तरह हम बच्चों की परवरिश करते है उसी तरह पौधे की भी करें। इस अवसर पर पर शानदार प्रदर्शन के लिए सुनील कुमार और भारतीय सेना iके मधू सूदन सिंह को आल राउंड बेस्ट और आइविंस लीडर आफ द ईयर की ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। बेटी बचाओ अभियान में समर्पित आइविंस गर्ल रेनू गौतम को एमराल्ड और बेटियों को रोजगार दिलाने के लिए आइविंस गर्ल विशाखा जैन को प्लेटिनम अवार्ड मिला। योग और शरीर शौष्ठव प्रोत्साहन के लिये राजेश सिंह और मेक इन इंडिया कांसेप्ट पर आधारित देश की पहली डायरेक्ट सेलिंग इलेक्ट्रानिक कंपनी आइविंस के माध्यम से युवाओं को रोजगार दिलाने के लिये शिव कुमार तिवारी, वीर कुमार सोनी सहित राकेश प्रसाद और समर कुमार को रायल अवार्ड से सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here