मांगे नहीं मानी तो नगरपालिका कर्मचारी निगम मुख्यालय पर करेंगे झाडू प्रदर्शन

0
1069
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने नगर निगम मुख्यालय पर पिछले 17 दिनों से शांतिपूर्ण चल रहे धरने को अब तेज करने का फैसला लेते हुए आगामी सोमवार को निगम मुख्यालय पर झाडू प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। संघ ने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक वर्कआउट सोर्स करने की फाइल को तुरन्त प्रभाव से नहीं रोका, दीपावली के त्यौहार के अवसर पर नियमित कर्मचारियों को सांतवें वेतन आयोग के एरियर, शिक्षा भत्ता, फेस्टेवल एडवांस व अन्य एरियर्स व अनुबंधीय आधार और ठेके प्रथा में लगे कर्मचारियों का पिछले दो/तीन महीने का वेतन व डी.सी. रेट की बढ़ोत्तरी का एरियर तथा सरकार द्वारा आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 कर्मचारियो के वेतन में की गई 14.29 प्रतिषत की बढ़ोत्तरी का लाभ एवं एरियर नहीं दिया गया तो निगम के सभी विभागों के कर्मचारी काम बंद करने की घोषणा कर सकते है।

आज के धरने की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेष कुमार शास्त्री ने की जबकि मंच का संचालन सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव सोमपाल झिंझोटिया ने किया। रोज की भांति जहां संघ के 11 सदस्य धरने पर बैठे वहीं आज कर्मचारियों का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा जब उनको मालूम हुआ कि लेखा-शाखा के अधिकारी कर्मचारियों को दीपावली के त्यौहार पर दिए जाने वाले वेतन, एरियर देने की तैयारी नहीं कर रहे है। गुस्साए कर्मचारियो ने प्र्रस्तावना अधिकारी व लेखा अधिकारी का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कर्मचारियों की दीवाली काली मनी तो वो निगम के अधिकारियों की भी दीवाली नहीं मनने देंगे। वहीं कर्मचारी सभा में निगम प्रषासन द्वारा विनोद बिल वितरक को झूठे आरोप लगाकर नौकरी से हटाए जाने का जोरदार विरोध किया।

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव नानक चंद खैरालिया, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह, बालगुहेर, सीवरमैन यूनियन के प्रधान सुभाष फेंटमार, चालक संघ के प्रधान परसराम अधाना, आउटसोर्सिंग ड्राईवर यूनियन के प्रधान वेद भडाना, वाटर सप्लाई यूनियन के प्रधान रामकिषोर त्यागी, मैकेनिकल यूनियन के प्रधान महेष शर्मा, बेलदार यूनियन के प्रधान रोहताष, विरेन्द्र, सहायक सफाई निरीक्षक के प्रधान बिषन तेवतिया, सचिव सुभाष चिड़ालिया, तृतीय व चतुर्थ श्रेणी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के नेता रंजीत शुक्ला, सतीश पहलवान, योगेष शर्मा, ललित शर्मा, जय गुलाटी, संदीप रंगा, नेतराम, ऐतश्याम, परविन्द्रर, अरूण भाटिया, सतीश, जिले सिंह ने संघ द्वारा सोमवार से काम बंद करने के प्रस्ताव को सर्वस मति से पास करते हुए ऐलान किया है कि निगम प्रशासन द्वारा विगत में भी बैठक में लिये गये निर्णयों को ईमानदारी से लागू न करने के खिलाफ निगम का कर्मचारी सोमवार को पूर्णतय: काम बंद करने का ऐलान कर देगा। उन्होंने कहा कि निगम प्रषासन के आला अधिकारी जानबूझ कर कर्मचारियों की मांागों का समाधान नहीं कर रहे है। यदि दीपावली के महापर्व पर शहर की सफाई, सीवरेज, पानी, मैंटिनेंस व्यवस्था प्रभावित होती है तो इसके लिए कर्मचारी जिम्मेदार नहीं होंगे।

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान नरेश कुमार शास्त्री अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि नगर निगम के आला अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किए जाने की स्थिति में सरकार के चुने हुए नुमांइदों को हस्ताक्षेप करना चाहिए। श्री शास्त्री ने फरीदाबाद के सांसद व केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गूर्जर, हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, बडख़ल की विधायिका सीमा त्रिखा, बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा व निगम की महापौर सुमन बाला, वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी, उपमहापौर मनमोहन गर्ग व समस्त सदन से अपील की है कि वो हस्ताक्षेप कर कर्मचारियों की मांग/समस्याओं का बातचीत के माध्यम से निपटान कराने में हस्ताक्षेप करें ताकि त्यौहार के समय पर शहरवासियों को कठिनाईयों का सामना न करना पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here