मुसलमानों का हमदर्द पाक, क्यों नहीं देता रोहिंग्या मुस्लिमों को पनाह: अनिल विज

0
1308
Spread the love
Spread the love

Chandigarh News : पूरे विश्व में रोहिंग्या मुसलमानों की समस्या एक संकट बना हुआ है। भारत में भी गैरकानूनी ढंग से रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बड़ा बयान दिया है।

विज ने कहा कि रोहिंग्या मुसलमानों को म्यांमार भी अपने देश से निकालना चाह रहे हैं। कुछ रोहिंग्या बांग्लादेश में पलायन कर रहे हैं। बहुत सारे लोग शरणार्थी बनकर हमारे देश में अवैध रूप से रह रहे हैं जिसका भारत सीधे रूप से विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के दिल में अगर मुसलामानों के लिए इतना दर्द है तो पाक सारे देशों में इधर-उधर धक्के खाने वाले मुसलामानों को अपने देश में पनाह क्यों नहीं दे देता।

विज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पाकिस्तान पर तंज कसते हुए लिखा, ‘पाकिस्तान मुसलमानों का बड़ा हमदर्द बनता है वह दर दर भटक रहे रोहिंग्या मुस्लिम्स को अपने देश मे पनाह क्यों नही दे देता?

वहीं, रोहिंग्या मामले में केंद्र सरकार दो टूक सुना चुकी है कि किसी भी तरह से देश की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। और रोहिंग्या मुसलमान देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here