नगरपालिका कर्मचारी संघ ने 22 जिलो में प्रदर्शन कर सरकार को भेजा आन्दोलन एवं हड़ताल का नोटिस

0
831
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 24 Sep 2019 : 30 अगस्त के फैसले को लागू करने, ईको ग्रीन कम्पनी के 300 छंटनीग्रस्त कर्मचारियों को वापिस ड्यूटी पर वापिस नहीं लिया तो पालिका, परिषद और निगमों के 32 हजार कर्मचारी जाएगें हड़ताल पर इससे पहले केन्द्रीय एवं राज्य मंत्रियों के आवासों पर प्रदर्शन करने तथा जनता के बीच जाकर सरकार की कर्मचारी, दलित, किसान व मजदूर विरोधी नीतियों का पर्चा वितरण कर खुलासा करेगें। यह ऐलान आज सैक्टर-12 स्थित उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने किया। आज के प्रदर्शन की अध्यक्षता नगर निगम सेनीटेशन स्टाफ एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अनिल कुमार चिण्डालिया ने की तथा मंच का संचालन कर्मी नेता श्रीनंद ढकोलिया ने किया।

कर्मचारियों को सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान सुभाष लाम्बा ने भी सम्बोधित किया तथा ईको ग्रीन कम्पनी द्वारा निकाले गए कर्मचारियों का सर्व कर्मचारी संघ की ओर से समर्थन करते हुए कहा कि संघ सरकार से बातचीत कर उन्हें पुन: नौकरी पर रखवाएगा।

वहीं आज निगमायुक्त व नगर निगम यूनियन नेताओं के बीच लगभग डेढ़ घंटे चली वार्ता के बाद यूनियन नेताओं ने जनहित को ध्यान में रखते हुए 16 दिनों से चली आ रही टूल डाऊन हड़ताल को आज समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब वह राज्य स्तरीय आन्दोलन में शामिल होकर राज्यव्यापी हड़ताल करेगें। उन्होंने कहा कि ईको ग्रीन कम्पनी द्वारा निकाले गए कर्मचारियों को जब तक वापिस नहीं लिया जाएगा, निगम मुख्यालय पर कर्मचारियों का धरना जारी रहेगा। आज की इस बैठक में नगर निगम की ओर से निगमायुक्त सोनल गोयल, निगम सचिव जितेन्द्र दहिया, एक्सईएन श्याम सिंह, दीपक किंगर, वित्त नियंत्रक सतीश आदि शामिल थे। वहीं निगम यूनियन की ओर से संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, जिला प्रधान गुरचरण खाण्डिया, सचिव नानकचंद खैरालिया, सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता बलवीर सिंह बालगुहेर, सचिव सोमपाल झिझोटिया, सीवर यूनियन के प्रधान सुभाष फेटमार, ड्राईवर यूनियन के प्रधान वेद भड़ाना, ईको ग्रीन के नेता रविन्द्र सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here