राम मंदिर के ऐतिहासिक फैसले पर मां कालका संस्था ने किया भंडारे का आयोजन

0
842
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 10 Nov 2019 : देश की शीर्ष अदालत ने शनिवार सुबह राम मंदिर को लेकर जो ऐतिहासिक फैसला सुनाया उसका इंतजार तो लोगों को जाने कब से था। बरसों बाद मनचाही मुराद पूरी होने पर उनकी खुशी का कोई ठिकाना न रहना भी लाजिमी था। जिसको लेकर मां कालका संस्था फरीदाबाद द्वारा प्रैस कालोनी मे लेबर चौक पर भव्य भंडारे का आयोजन किया। भंडारा में हजारों महिला-पुरुष व बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर संस्था के प्रधान मनोज चौहान ने कहा कि अयोध्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला सुनाया है उसका हमारी संस्था व भारतीय समाज के लोग स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भारतीय समाज के लोग लंबे अरसे से इंतजार कर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले ने अब इस इंतजार को खत्म कर दिया है और यह सर्वोच्च न्यायालय का एक ऐतिहासिक फैसला है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में दोनों धर्मों का सम्मान किया है जोकि एक सही निर्णय है। इसी को लेकर मां कालका संस्था के पदाधिकारियों ने जय श्री राम के उदघोष के साथ भंडारे का आयोजन किया। इस मौके पर हिमांशु कौशिक, दीपक शर्मा, गुलशन कौशिक, हरीश खटाना, अतुल त्यागी, कमल विरमानी, नरेश गर्ग, अरविंद कुमार, सुनील चौहान, मोहन श्याम शर्मा, अवधेश चौहान, विनोद वर्मा, राजीव मारवा (सूर्य एंटरप्राइजेज वाले) वरुण केसर एवं राकेश गिरी आदि संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here