मिग-29 उड़ाने वाली पहली सिविलियन बनी फरीदाबाद की बेटी मेघा

0
977
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : मेघा का जन्म उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कोसीकलां क्षेत्र में हुआ। वह दिल्ली में पढ़ी-लिखी अौर वहीं उनकी पढ़ाई भी हुई। जिसके बाद उनकी शादी फरीदाबाद में हुई।

फरीदाबाद की मेघा जैन ऐसी पहली सिविलियन भारतीय महिला बनी है जिन्होंने रुस में फाइटर विमान मिग-29 को साढ़े 18 हजार मीटर की उंचाई पर 1850 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ाया है। मेघा जैन का यह कारनामा पिछले दिनों जारी लिम्का बुक आफ रिकार्ड्स-2018 में दर्ज हो गया है।

मेगा जैन पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट है। मेघा का सपना खोजी पत्रकार बनने का था पर भाग्य ने उनको सीए बना दिया। मेघा की सासू मां ने कहा कि उनकी बहू ने इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि उनकी बहू दफ्तर के साथ-साथ परिवारिक जिम्मेदारियां भी निभाती है। मेघा जैन उनके घर की बहू ही नहीं एक बेटी भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here