भाजपा किसान मोर्चा की बैठक हुई आयोजित

0
1693
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा 15 फरवरी को जींद में निकाली जाने वाली बाइक रैली को लेकर आज भाजपा किसान मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुखबीर मलेरना, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा एवं संचालन बी डी कौशिक, सदस्य हरियाणा प्रदेश किसान मोर्चा द्वारा किया गया। बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, सोहनपाल छोकर महामंत्री, प्रहलाद बांकुरा महामंत्री, मुकेश यादव महामंत्री किसान मोर्चा सहित सभी जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद थे। मीटिंग में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 15 फरवरी को हरियाणा में आ रहे हैं और उनके नेतृत्व में बाइक रैली निकाली जाएगी। जिसके लिए फरीदाबाद से हजारों लोगों को अपने साथ लेकर जाएंगे। इसके सभी पदाधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से इस रैली को सफल बनाने और अधिक से अधिक संख्या में लोगों को रैली के लिए तैयारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अमित शाह के नेतृत्व में होने वाली यह रैली विशाल रैली साबित होगी, जिसमें लाखों लोग शामिल होंगे। इस मौके पर जिला किसान मोर्चा सुखबीर मलेरना ने कहा कि जींद में होने वाली रैली में वो जिले के किसानों को न्यौता देंगे और भारी से भारी संख्या में गांवों से किसान पहुंचेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here