भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

0
1420
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 26 Dec 2018 : भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक आज सेक्टर-11, मिलन वाटिका में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा की जिला प्रभारी श्रीमती गार्गी कक्कड़ ने कहा कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश में संपन्न हुए पांच जिलों में मेयर के चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से विजय दिला कर जनता ने विकास पर मोहर लगा दी है। इसलिस सभी कार्यकर्ता अब और जोश और लगन के साथ लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश में मनोहर लाल के नेतृत्व में जिस प्रकार सुशासन स्थापित किया गया है उससे लोगों में विश्वास बढ़ा है। भाजपा ही देश को एक सुदृढ़ सरकार दे सकती है। इसलिए भाजपा की विजय की २०१९ में पुर्नावृत्ति के लिए सभी कार्यकर्ता तैयारियां शुरू कर दें और सरकार की उपलब्धियों और नीतियों को जनता तक पहुंचाएं। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं में बल्लभगढ़ के विधायक पं. मूलचंद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, भाजपा महामंत्री देवेन्द्र चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बैठक में पार्टी की आगामी नीतियों और योजनाओं पर चर्चा की। बैठक में सभी वरिष्ठ नेताओं ने 30 दिसंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सेक्टर-12 में होने जा रही रैली की तैयारियों पर विचार विमर्श किया एवं सभी कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में रैली स्थल पहुंचने की बात रखी। इस अवसर पर पार्टी नेताओं के साथ-साथ पूरे जिले के कार्यकर्ता प्रमुखता से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here