सावित्री पॉलीटेकनिक फॉर वूमेन में मातृत्व दिवस का हुआ आयोजन

0
1154
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : नेहरू ग्रांऊड स्थित सावित्री पॉलीटेकनिक फॉर वूमेन में आज मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया । जिसमे इ सी सी इ, आर्ट एंड क्राफ्ट, आईटी आदि सभी विभागों की छकड़ाओ ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। प्रियंका, सुरभी, शुभम, संध्या, गुंजन आदि छात्राओं ने माँ शब्द की महिमा का बखान कविता, गीत और नृत्य के द्वारा प्रस्तुत किया। गीतों में माँ तू कितनी अच्छी है, ये तो सच है की भगवन है और मैं अँधेरे से डरता हु माँ जैसे माँ कि ममता को व्यक्त किया।

पॉलिटेक्निक की प्रधानाचार्या श्रीमती कमलेश शाह ने कहा की आज के समय में हर कोई व्यस्त है अपने जीवन में फिर भी माँ के लिए वक्त निकलना चाहिए। मिस ऋतू पूरी ने कहा हर रिश्ते में मिलावट देखि कच्चे रंगो की सजावट देखि लेकिन सालो साल देखा है माँ को उसके चेहरे पे न कभी थकावट देखि न ममता में मिलावट देखि। सभी उपस्जित फैकल्टी मेंबर्स ने माँ के बारे में अपने अपने विचार व्यक्त किये। मंच का सञ्चालन इ सी सी इ की छात्रा प्रियंका ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here