पटेल चौक माता रानी के मंदिर पर महिला मोर्चा ने मनाया महिला दिवस

0
2217
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : आज महिला दिवस के अवसर पर बढकल विधान सभा पटेल चौक माता रानी के मंदिर पर महिला मोर्चा ने महिला दिवस मनाया और माता रानी का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में महिलाओ ने जोर शोर से देशभक्ति के नारे भी लगाए इस अवसर पर भाइयो ने भी महिलाओ का साथ दिया।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा ने कहाकि महिलाओं को समाज में आगे आकर उन सब लोगो को सामना करना चाहिए जो महिलाओ को हिन् भावना से देखते है। महिलाओं के साथ बुरा बर्ताव करने वाले लोगो को मुँह तोड़ जवाब देना चाहिए। महिलाओं को किसी भी गलत प्रवृति के व्यक्ति से डर कर रहने की कोई जरुरत नहीं क्यों कि महिलाएं अगर माँ के रूप में प्यार से सकती है तो दुर्गा काली के रूप में दुष्टो का संहार भी कर सकती है। आज समय आ गया है लोगों को महिलाओं के प्रति अपनी छोटी सोच को बदलने का।

इस अवसर पर राजवती ने कहाकि आज की महिलाएं किसी से भी कम नहीं। वह हर क्षेत्र में पुरषों के बराबर कंधे से कंधा मिलकर उनके साथ चल रहीं है। लेकिन उनको कार्यक्षेत्र पर भी कभी कभी गलत नियत के लोगो का शिकार होना पड़ता है। महिलाएं जागरूक तो है लेकिन उनको जरुरत है कि आज सभ्य समाज की ताकि वह किसी की बुरी नियत का शिकार ना हो। आज हम एक दिन सिर्फ महिलाओं का सम्मान करे वो काफी नहीं उसके लिए कोई एक दिन का उत्सव बनाए वो भी काफी नहीं जरुरत है तो लोगों को अपनी सोच बदलने के ताकि महिलाएं बिना किसी डर के अपनी ज़िन्दगी आज़ादी से जी सके।

इस मोके पर प्रमोद, ओम प्रकाश ढींगरा, मोती लाल शर्मा, राकेश पंडित, पूजा वर्मा, राजवती, अमरजीत रंधावा, शगुन, अनु, सीमा, नरगिस व् अन्य बहने मौजूद थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here