महाराज दर्शन लाल चैरिटेबल ट्रस्ट आश्रम कंत दर्शन दरबार द्वारा गरीबों को कम्बल वितरित किये

0
2243
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : महाराज दर्शन लाल चैरिटेबल ट्रस्ट आश्रम कंत दर्शन दरबार सेक्टर 46 फरीदाबाद द्वारा नव वर्ष 2018 की पूर्व संध्या पर गरीबो को कंबल वितरित किए गए। आश्रम कंत दर्शन दरबार, फरीदाबाद द्वारा पूज्य बाबा जी, धर्मदास जी एवम् प्रधान दास चंद्र मोहन बजाज जी के नेतृत्व में युवा सेवादारों ने ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन एवं साईं मंदिर सेक्टर-16 फरीदाबाद के समक्ष फुटपाथ पर सोने वाले गरीब व्यक्तियों को कंबल वितरित किए। आश्रम कंत दर्शन दरबार फरीदाबाद द्वारा सन 1986 से समय-समय पर लोक भलाई के कार्य जैसे कि बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता, रक्तदान शिविर, नेत्र चिकित्सा शिविर, दशहरा पर्व पर जल सेवा, गर्मियों में में मीठे पानी की छबील, मरीजों को फल वितरित इत्यादि कार्य कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here