माधवी सक्सेना बनी लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष

0
1542
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 02 Aug 2019 : भाजपा से जुड़ी महिलाओं ने लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी में अपनी आस्था जताते हुए पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की महिला प्रदेशाध्यक्ष राजबाला सैनी ने पार्टी में शामिल हुई डा. अर्चना सैनी, अर्चना चित्रा, भावना अग्रवाल व गीता जोशी सहित अनेकों महिलाओंं का स्वागत करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस दौरान लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की महिला प्रदेशाध्यक्ष राजबाला सैनी ने माधवी सक्सेना को फरीदाबाद जिले की अध्यक्ष नियुक्त किया। उनकी यह नियुक्ति प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सैनी की स्वीकृति के बाद की है। लेजरवैली पार्क स्थित ओल्डेज में जिलाध्यक्ष खेमचंद पहलवान के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेशाध्यक्ष राजबाला सैनी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी और उम्मीद जताई कि माधवी सक्सेना के नेतृत्व में लोसपा मजबूत होगी। इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष राजबाला सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधों का ग्राफ निरंतर बढ़ रहा है, आज महिलाएं व बेटियां कतई सुरक्षित नहीं है और अपराधों को रोकने में सरकार नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें राजनीति में 50 प्रतिशत भागेदारी दिलाना है। उन्होंनेे कहा कि पार्टी का लक्ष्य एक परिवार-एक रोजगार और सौ प्रतिशत आरक्षण देना है और इसी को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राजकुमार सैनी कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि लोसपा में महिलाओं को पूरा मान सम्मान दिया जाता है, लोकसभा चुनाव में वह बतौर उम्मीदवार सोनीपत से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समक्ष चुनाव लड़ी थी, अगर वह किसी अन्य पार्टी में होती तो शायद उन्हें यह मौका नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोसपा की सरकार बनने पर वृद्ध, विधवा व विकलांगों को 5 हजार रुपये पैंशन दी जाएगी वहीं बेरोजगार युवाओं को 300 दिन रोजगार देना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षा का सुधार करना पार्टी की प्राथमिकता शामिल है। इस मौके पर पार्टी की नवनियुक्त महिला जिलाध्यक्ष माधवी सक्सेना ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सैनी, प्रदेशाध्यक्ष राजबाला सैनी व जिलाध्यक्ष खेमचंद पहलवान का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाते हुए संगठन को मजबूत करने का काम करेगी। इस अवसर पर तिगांव हल्का देहात अध्यक्ष दयानंद नागर, एनआईटी अध्यक्ष आर.पी. गौड़, बल्लभगढ़ प्रभारी सुभाष सैनी, शहरी अध्यक्ष गयासीराम शर्मा, मनोज भाटी, सुनील सैनी, जेके गर्ग, कोकचंद शर्मा, गुलाब सिंह सैनी, लीगल सैल अध्यक्ष लेकपाल नागर, एडवोकेट राजेश खटाना, रविन्द्र भड़ाना, इशिका, नितिन, अर्चना चित्रा, अर्चना सैनी, रवि पाठक सहित अनेकों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here