जीवा स्कूल में रावण वध की लीला का मंचन हुआ

0
1802
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 18 Oct 2018 : सेक्टर 21बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में छात्रों छात्रों ने एक लघु नाटिका का मंचन कर रावण वध का दृश्य प्रस्तुत किया। लघु नृत्य नाटिका के द्वारा छात्रों ने संदेश दिया कि आज संसार में केवल एक बुराई नहीं है, बल्कि आज अनेक प्रकार की बुराईयों के साथ मनुष्य संकट की स्थिति में है। फिर भी बुराई पर अच्छाई की जीत होती ही है। अच्छाई पर जीत पाने के लिए प्रत्येक मनुष्य को सर्वप्रथम स्वाध्याय कर स्वयं को परिवर्तित करना होगा। इसके अलावा नौवीं कक्षा के छात्रों ने इस अवसर पर भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

विद्यालय में शारदीय नवरात्र के प्रत्येक दिन की विशेषता का वर्णन किया गया। छात्रों ने मां दुर्गा के प्रत्येक रूप का वर्णन एवं महत्व का वर्णन विस्तारपूर्वक किया। कक्षा नौवीं के ही छात्र सक्षम ने रावण के चरित्र को चित्रित करते हुए एक कविता प्रस्तुत की। विद्यालय के अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान एवं उपाध्यक्ष चंद्रलता चौहान ने सभी छात्रों एवं अध्यापकगणों को दशहरे के लिए शुभ संदेश देते हुए कहा कि इस संसार से बुराई का अंत केवल तभी हो सकता है, जब प्रत्येक मनुष्य स्वयं का आत्म निरीक्षण करे एवं स्वाध्याय करे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य देविना निगम ने सभी छात्रों एवं अध्यापकों को शुभकामनाएं दीं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here