साहित्यकार प्रदीप गर्ग पराग मास्को में सम्मानित

0
1331
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 15 June 2019 : नवम अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य एवं संस्कृति सम्मेलन मास्को रूस-2019 में होटल होलिडे इन सेलिगर्सकाया में फरीदाबाद के साहित्यकार प्रदीप गर्ग पराग को हिन्दी साहित्य योगदान के लिए ‘साहित्य श्री सम्मानÓ, श्रीराम मूर्ति सृजन विभूति सम्मान एवं साहित्य श्री सम्मान प्रशस्ति पत्र से एक भव्य समारोह में रूसी प्रोफेसर डॉ. सफरमो तोलिवी रामेश्वर कुमार डॉ. हरीश नवल के कर-कमलों से सम्मानित किया गया।

विश्व हिन्दी साहित्य परिषद, दिशा रूसी भारतीय मैत्री संघ मास्को रूस, सृजन सेतु एवं शब्द सेतु दिल्ली भारत, आधुनिक साहित्य भारत एवं यूके संस्थाओं के सहयोग से यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हरीश नवल ने की जबकि संचालन व आयोजन डॉ. आशीष कंधवे ने किया। सम्मेलन में कवि प्रदीप गर्ग पराग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने हिन्दी भाषा की गरिमा पर काव्य पाठ किया। गणमान्य साहित्यकारों में डा. मुक्ता, डॉ. गुरमीत सिंह, डॉ. मीनाक्षी जोशी, डॉ. राजेश श्रीवास्तव भोपाल तथा डॉ. देवनारायण शर्मा समेत अनेक भारतीय व रूसी साहित्यकार उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here