कुमाऊँ संस्कृतिक एवं कल्याण संघ ने गरीब बस्तियो में वस्त्र वितरण किए

0
929
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 22 Dec 2019 : जहाँ देश भर मै CAA और NRC के मुद्दे को लेकर, दंगे हो रहे हैं, सरकारी सम्पत्ति को नुकसान किया जा रहा है। उसी के विपरीत फरीदाबाद, संजय गांधी मैमोरियल नगर स्थित “कुमाऊँ संस्कृतिक एवं कल्याण संघ” जो की एक समाजिक संस्था हैं उन्होने फरीदाबाद के गरीब बस्तियो में जाकर लोगो को ठण्ड से निजात दिलाने हेतू वस्त्र वितरण किये और समाज में इंसानियत, भाईचारे और सद्भावना का संदेश दिया।

संस्था के प्रधांन श्री भुवन चंद पन्त जी से मुलाकात मै उन्होने बताया की संस्था का उदेश्य प्रतेक माह मै कम से कम एक सामाजिक कल्याण का कार्य करने का है ताकि देश की युवा पीढी इससे प्रेरित होकर भेदभाव को छोड़ कर इंसानियत और जनकल्याणकारी कर्यो के लिये अग्रसर हो, पन्त जी का कहना है की जनसेवा ही देश सेवा है।

देखिए गरीब झुग्गी बस्तियां मै जाकर हमने ये जाना है की केवल खाने-पीने का समान बाँट कर और कपड़े वितरण करके हम केवल कुछ समय के लिये इन लोगों की मदद कर सकते है लेकीन ये सम्पुर्ण समाधान नही हैं।

पन्त जी बताया की आज जरूरत हैं की हम इन झुग्गी झोपड़ी मै रहने वाले लोगो को मुख्य धारा से जाड़े, इसके लिये जरूरत हैं इन बच्चो को मुफ्त शिक्षा कराने की, केवल सरकारी स्कूल खोलने से काम नही चलेगा, door step education plan लाना होगा। इनके पास आ कर यही पर सिक्षा मुहैया करवाने की जरूरत है, क्योकि ये लोग भीख माँग कर जीवन यापन करने को मजबूर हैं।

इसके साथ साथ हमरी संस्था कुछ NGO से सम्पर्क करके जल्दिं ही आख, दाँत, कान और बेसिक medical services कैम्प लगाने के लिये भी प्रयासर्त हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here