खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री कर्ण देव कांबोज ने किया फरीदाबाद की अनाज मंडियों का दौरा

0
1153
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री कर्ण देव कांबोज ने गेंहू खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे उठान कार्यों में और तेजी लाएं ताकि किसानों को मंडियों में अपनी फसल लाने के लिए जगह मिल सके।

श्री कांबोज सोमवार को बल्लभगढ व मोहना स्थित अनाज मंडी का दौरा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मंडियों में गेंहू की आवक अधिक होने के कारण जगह की कमी हो रही है, इसलिए खरीद एजेंसियों के फसल उठाने के लक्ष्य को और गति दी जाए। उन्होंने कहा कि इस बार मंडियों में गेंहू की फसल की रिकॉड तोड़ आवक हो रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के गेंहू की खरीददारी में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदना सुनिश्चित किया जाए। इसी प्रकार मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए बिजली, पानी, सफाई, झरना, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने इस दौरान किसानों व आढतियों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने कहा कि इस समय अनाज में नमी जैसी कोई समस्या नहीं है, इसलिए किसानों का गेंहू जल्द से जल्द खरीदा जाए। उन्होंने मंडी में उपलब्ध बारदाने की स्थिति के बारे में जानकारी भी हासिल की। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों  को फिजिकल वैरिफिकेशन करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी में आए गेंहू की नमी व गेंहू के कट्टे का तोल करके माप यंत्रों की जांच पड़ताल भी की। उन्होंने बताया कि बॉर्डर के समीप की मंडियों में ट्रेडिंग ज्यादा होती है। ट्रेडिंग को रोकने के लिए सरकार ने नाकाबंदी कर रखी है। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ने ढेरियों पर जाकर खरीद कार्य का निरीक्षण किया तथा मापयंत्रों की जांच परख की।

इस अवसर पर विधायक मूलचंद शर्मा, विधायक टेकचंद शर्मा, मार्किट कमेटी के चेयरमैन व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here