श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व निकाली कलश शोभायात्रा

0
1283
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 29 Dec 2018 : ओल्ड फरीदाबाद स्थित खत्रीवाडा में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन बड़ी धूम-धाम से किया जा रहा है, जिसमें कथा व्यास पंडित उमेशाचार्य जी महाराज ने पहले दिन श्रीमद् भागवत कथा सुनाई। इससे पहले ओल्ड फरीदाबाद के बाजार से होते हुई कथा स्थल तक एक विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई। उमेशाचार्य जी महाराज ने पहले दिन श्रीमद भागवत कथा सुनाकर सब का मन विभोर कर दिया। हरगोपाल कक्कड ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके अलावा कथा में श्रीमद भागवत कथा, शुकदेव आगमन और परिक्षित जन्म, कदम चरित्र और शिव चरित्र एवं ध्रुव चरित्र, भरत चरित्र, श्री राम जन्म और श्री कृष्ण जन्मोत्सव,भगवान कृष्ण की बाल लीला, महारास वर्णन और रुक्मणी विवाह महोत्सव, द्वारिका लीला, सुदामा चरित्र, गीता पाठ कथा का वर्णन होगा। वही विभिन्न लीलाओं की झांकी दिखाई जाएंगी। कथा का आयोजन रोजाना ही दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक होगा। इस अवसर पर रघवंश लाल, हरवंश लाल, अनिल, प्रताप सिंगला, रामनिवास शास्त्री, नवाब अली खान, चंदर शर्मा सहित अनेक महिला एवं पुरूष उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here