जीवा पब्लिक स्कूल में परंपरागत विधि अनुसार मनाई गई जन्माष्टमी

0
2058
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : सेक्टर 21बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय में प्रात:कालीन प्रार्थना सभा के दौरान विद्यालय के छात्रों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का अद्भुत प्रदर्शन किया। सर्वप्रथम विद्यालय के अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान,उपाध्यक्षा चन्द्रलता चौहान, प्रधानाचार्या देविना निगम, संयाजिकाओं और अध्यापिकाओं नेएक साथ श्री कृष्ण की परंपरागत ढंग से पूजा अर्चना की तथा इसके बाद माखन मिश्री का प्रसाद बांटा गया। विद्यालय की कुछ छात्राओं ने मीठे स्वर में कृष्ण भक्ति गीत गाया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने सुंदर नृत्य नाटिका का मंचन किया, जिसमें श्री कृष्ण एवं राधा के अनन्य प्रेम भाव को दर्शाया गया। इस नृत्य नाटिका के द्वारा यह संदेश दिया गया कि भगवान अपने सच्चे भक्त पर अपना प्रेम अवश्य बरसाते हैं साथ ही अनन्य प्रेम से उनका जीवन भर देते हैं। यह प्रस्तुति अत्यंत मनमोहक एवं आकर्षक थी। इसके उपरांत किंडरगार्टन के छात्रों ने भी अद्ïभुत नृत्य प्रस्तुत कर प्रांगण को कृष्णमय बना दिया। उन्होंने जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न प्रकार कीपोशाकों एवं साज सज्जा में आकर्षक एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सबको मंत्र-मुग्ध कर दिया। छात्रों ने श्री कृष्ण के विभिन्न कलाओं का भी प्रदर्शन किया और अद्ïभुत शक्ति के विषय में भी वर्णन किया। अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान ने संदेश दिया कि भारत देश की भूमि पुण्यभूमि है। यहां पर अनेक महान विभूतियों ने जन्म लिया एवं अपने उपदेशों तथा आदर्शों से उन्होंने भारत भूमि को पवित्र बनाया। विश्व में भारत ही सबसे अधिक संस्कारी एवं शिक्षित देश कहलाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here