सिद्धदाता आश्रम के अधिष्ठाता जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य ने किया पौधरोपण

0
1000
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 05 June 2020 : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ| इस अवसर पर अधिष्ठाता अनंतश्री विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने पौधारोपण किया और भक्तों को पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।

कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सिद्धदाता आश्रम में बिना किसी भीड़ के एक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इस अवसर पर श्री गुरुदेव ने कहा कि हम सबको पर्यावरण शुद्धि और रक्षा दोनों का वचन लेना चाहिए और अपने बच्चों में भी पर्यावरण संरक्षण के संस्कार डालने चाहिए। इसकी शुरुआत हम पौध रोपण से कर सकते हैं। वहीं जल का व्यय रोकना, प्लास्टिक का उपयोग घटाना, पॉलिथीन का प्रयोग धीरे-धीरे खत्म करना आदि ऐसे उपाय हैं जिनके द्वारा हम पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल से अच्छा समय पर्यावरण को समझने के लिए क्या होगा| जब हमें स्पष्ट पता चल रहा है कि अधिकांश समस्याओं का मूल पर्यावरण से छेड़छाड़ है| व्यक्ति चाहे तो आज अपने और संसार के स्वास्थ्य का प्राण ले सकता है| उन्होंने कहा कि आश्रम की ओर से पर्यावरण की रक्षा और संवर्धन एक पुरानी और महत्वपूर्ण परंपरा है| जिसका हम नीतिगत रूप में अपने जीवन में ढालने का प्रयास कर रहे हैं|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here