गांधी जी का नाम लेना आसान है, लेकिन उनके बताए रास्ता पर चलना मुश्किल : अशोक अरोड़ा

0
1924
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 02 Oct 2019 : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती गांधी कालोनी स्थित भारत माता कुष्ठ आश्रम में बड़खल विधानसभा के कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने मनाई। इस अवसर पर फरीदाबाद के पूर्व मेयर अशोक अरोड़ा ,पूर्व कैबिनेट मंत्री ए सी चौधरी,कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष गुलशन बग्गा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर मालार्पण किया। इस अवसर पर अशोक अरोड़ा ने कहाकि गांधी जी का नाम लेना आसान है, लेकिन उनके बताए रास्ता पर चलना मुश्किल है। गांधी जी का नाम लेकर भारत को अपने रास्ते पर ले जाने वाले पहले भी कम नहीं थे। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में साम दाम दंड भेद का खुला खेल करके वो अपने आपको बहुत ताकतवर समझते हैं। उन्होंने कहा इन सबके बावजूद भारत नहीं भटका तो इसकी वजह है कि हमारे देश की बुनियाद में गांधी के आदर्शों की आधारशिला है।इस अवसर पर अशोक अरोड़ा ने सभी से अपील करते हुए कहाकि वह ना ही प्लास्टिक का इस्तेमाल करेंगे और ना ही किसी को करने देंगे। युवाओं को जागरूक करके प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाएंगे ताकि देश में बढ़ती प्लास्टिक को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक देश के लिए एक बीमारी की तरह है जो लगातार बढ़ती जा रही है। इसको यदि समय रहते नहीं खत्म किया गया तो इससे बेहद गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इस अवसर पर प्रताप सिंह चावला, पूर्व पार्षद,बजरंगी लाल वर्मा अध्यक्ष फरीदाबाद सेवादल कांग्रेस,गुरविंदर मेहता आईटी सेल फरीदाबाद कांग्रेस,डॉ गौतम,डॉक्टर सौरभ ,कुलदीप गुलाटी,महेश श्याम,भारत भाटिया,वंश मदान, श्रवण कुमार,भारत अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here