रैली स्थल का दौरा कर तैयारियां का किया निरीक्षण

0
1554
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 14 Oct 2018 : राजमाता विजयराधे सिंधिया जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 15 अक्तूबर को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित महिला सशक्तिकरण मैराथन दौड का बार्डर पर स्वागत होने के उपरांत होडल में विद्या आनंद पब्लिक स्कूल में हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है उसी को लेकर प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला व प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया, पलवल अध्यक्ष जवाहर सौरोत, ममता चौहान, मीडिया प्रभारी ठा. अनिल प्रताप सिंह जिला मीडिया प्रभारी फरीदाबाद, जिला सचिव फरीदाबाद संजीव भाटी के साथ रैली स्थल का दौरा कर तैयारियां का निरीक्षण किया एवं जायजा लिया।

इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में कई ऐसे आयाम स्थापित किये है जिससे हर वर्ग आज भाजपा के पक्ष में खड़ा है उन्होंने कहा कि हर वर्ग को सम्मान और एक समान विकास देने वाली भारतीय जनता पार्टी पहली सरकार है। उन्होंने कहा कि जो वायदे भाजपा ने जनता से चुनावो के समय किये थे वह सभी वायदे आज क्रमबद्ध तरीके से पूरे हो रहे है।  श्री भटट ने कहा कि आज भाजपा सरकार की कई ऐसी योजनाएं है जिसका जनता केा सीधा सीधा लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से हरियाणा का प्रत्येक व्यक्ति काफी लाभान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि इस रैली में पहुंचने वाली भीड़ भी इस बात का प्रतीक होगा कि भाजपा के साथ आज प्रदेश की जनता पूरी तरह से कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here