दुर्गा शक्ति की ऐप के बारे में कॉलेज की छात्राओं को दी जानकारी

0
1832
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 04 March 2020 : आज पुलिस कमिश्नर फरीदाबाद के के राव के आदेशनुसार एवं एसीपी वूमेन सेल श्रीमती धारणा यादव के निर्देशनुसार एवं एसएचओ फरीदाबाद महिला थाना श्रीमती सुनीता रानी के मार्गदर्शन में गवर्नमेंट महिला कॉलेज सेक्टर- 16 फरीदाबाद दुर्गा शक्ति की टीम एवं रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन की महिला विंग की टीम ने मिलकर दुर्गा शक्ति की ऐप के बारे में कॉलेज के सभी बच्चों को एवं सभी कॉलेज के टीचर को दुर्गा शक्ति के बारे में विस्तार से बताया गया। इसमें रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन की महिला विंग की सीनियर उपप्रधान प्लानिंग एवं लीगल सेल श्रीमती मीनाक्षी आंचल के द्वारा दी गई। दुर्गा शक्ति ऐप को डाउनलोड करने से क्या-क्या फायदे होते हैं। इसके बारे में कॉलेज के बच्चों को एवं कॉलेज के महिला टीचर को बताया गया। आज बच्चों ने दुर्गा शक्ति एप को डाउनलोड किया। इसमें दुर्गा शक्ति की टीम की एसआई गीता चौहान ने भी कॉलेज में आकर दुर्गा शक्ति के बारे में बताया। 8 मार्च 2020 महिला दिवस की मौके पर एक मैराथन दौड़ का आयोजन प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है तो सभी कॉलेज के बच्चे कॉलेज के टीचर एवं अन्य अपना अपना रजिस्ट्रेशन मैराथन दौड़ के लिए अवश्य करवाएं और अपने आसपास की महिलाओं को एवं बच्चों को इसके लिए जन जागरण करें की आने वाली 8 मार्च को मैराथन दौड़ केवल महिलाओं के लिए होने जा रही है। कॉलेज के बच्चों को कुछ सेफ्टी के टिप्स भी दिए गए। आप सभी से निवेदन है आप अपने आसपास सभी को दुर्गा शक्ति एप के बारे में जागरूक करें। एस आई गीता चौहान, हेड कांस्टेबल सुनीता, एलसी टी मोनिका एवं दुर्गा शक्ति की पूरी टीम ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया अपने अपने दुर्गा शक्ति के बारे में अपने-अपने अनुभव सांझे किए अपने मोबाइल के अंदर इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करें जिससे आप एक दूसरे की सहायता जनहित में कर सकते हैं। सभी प्रशासन को एवं महिला पुलिस को सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here