अश्मिक पाटिल बना भारत का पहला स्म्यूल मिर्ची कवर स्टार

0
1788
Spread the love
Spread the love

Grurgram News, 06 Feb 2019 : भारत के सबसे बड़े कवर आर्टिस्ट हंट-स्म्यूल मिर्ची कवर स्टार जोकि मोबिक्विक द्वारा को-पावर्ड है, का 5 फरवरी 2019 को मुंबई में समापन हुआ। स्म्यूल मिर्ची कवर स्टार फाइनल्स को जोनिता गांधी, सुकृति और प्राकृति कक्क ड़, टोनी कक्क ड़ और मीत ब्रदर्स जैसे सेलेब्रिटीज द्वारा जज किया गया। इस कार्यक्रम में प्रतियोगिता के शीर्ष 5 फाइनलिस्टों दृ कीर्तिरूपा सरकार-नई दिल्ली अश्मिक पाटिल और जीशान खान- मुंबई तथा प्रियंका दास व सुष्मिता गुहा ठाकुरता- कोलकाता के बीच संगीत का कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

जजेस के लिए विजेता का चुनाव करना बड़ा कठिन काम था। विजेता को मुंबई में 11वें मिर्ची म्यूजिक अवाड्र्स में बॉलीवुड के सबसे बड़े म्यू्जिक सेलेब्रिटीज के सामने परफॉर्म करने का जीवनकालिक अवसर मिलेगा। जजेस के समक्ष कांटे के टक्कर वाले लाइव ऑडीशंस के बाद, अश्मिक पाटिल को स्म्यूल मिर्ची कवर स्टार का विजेता घोषित किया गया। विजेता 16 फरवरी 2019 को मुंबई में डोम/एनएससीआइ में मिर्ची म्यूजिक अवाड्र्स में लाइव परफॉर्म करेगा । स्म्यूल मिर्ची कवर स्टार प्रत्येक आकांक्षी कवर कलाकार के लिए वास्तव में एक शानदार मंच था और देश में दूसरी क्षेत्रीय भाषाओं में अगला सीजन लाने की योजना है।

इस अवसर पर महेश शेट्टी, सीओओ, रेडियो मिर्ची ने कहा, कोई भी आकांक्षी सिंगिंग स्टार जिस सबसे बड़ी चीज की तलाश में रहता है वह है परफॉर्म करने के लिए एक मंच मिलना। हमारा प्रयास स्म्यूल मिर्ची कवर स्टार के विजेता को उस मंच को महैया कराना था। हमारा मानना है कि संगीत के सबसे बड़े कार्यक्रम-मिर्ची म्यूजिक अवाड्र्स में समूची संगीत बिरादरी के सामने अपने हुनर को प्रदर्शित करने में सक्षम होना उनके लिए ऐसा अनुभव होगा जिसे वे हमेशा याद रखेंगे।

स्म्यूल मिर्ची कवर स्टार-टाइटल स्पॉन्सर स्म्यूल, मोबिक्विक द्वारा को-पावर्ड, म्यूजिक पार्टनर ट्रू स्कूल ऑफ म्यूजिकए रेडियो मिर्ची की प्रॉपर्टी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here