भारत की बेटी मानुषी छिल्लर ने जीता Miss World 2017 का खिताब

0
2670
Spread the love
Spread the love

New Delhi News : भारत की मानुषी छिल्लर ने Miss World 2017 का खिताब जीत लिया है। ये खिताब जीतकर मानुषी ने पूरे देश का मान बढ़ाया है। 20 साल की मानुषी हरियाणा से हैं। इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही मिस इंग्लैंड और तीसरे नंबर पर रही मिस मैक्सिको। प्रतियोगिता में मानुषी से पूछा गया कि किस प्रोफेशन को सर्वाधिक सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों। मानुषी बोलीं कि-एक मां को सबसे ज्यादा इज्जत मिलनी चाहिए और जहां तक सैलरी की बात है, तो इसका मतलब रुपयों से नहीं बल्कि सम्मान और प्यार से है।

शनिवार को यहां आयोजित प्रतियोगिता में इस खिताब से पहले 21 वर्षीय मिस इंडिया मानुषी छिल्लर को ब्यूटी विद ए पर्पस खिताब के लिए चार अन्य प्रतियोगियों के साथ चुना गया। मानुषी के साथ ही अन्य चार विजेताओं को खिताब के लिए चुना गया। खिताब की अन्य विजेता दक्षिण अफ्रीका, वियतनाम, इंडोनेशिया और फिलीपींस की प्रतियोगी रहीं। हरियाणा की मॉडल मिस वल्र्ड के ताज के करीब पहुंच गई हैं क्योंकि उन्होंने सीधे शीर्ष 40 से 15 में प्रवेश कर लिया है। मिस वल्र्ड 2017 यहां सान्या सिटी एरिना में आयोजित किया जा रहा है। दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 108 सुंदरियां इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। मिस वल्र्ड 2016 की विजेता प्यूटरे रिको की स्टेफनी डेल वैले नई विश्व सुंदरी को प्रतिष्ठित ताज पहनाएंगी। इस समारोह में अब तक गायक जिजी, मेगन यंग के साथ प्रस्तुति दे चुके हैं। समारोह की मेजबानी एंजेला चाउ कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here