संस्कृत महाविद्यालय में मना हिंदी दिवस

0
1537
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 14 Sep 2019 : सूरजकुंड रोड स्थित स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय में आज हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनेक प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और बच्चों को सम्मानित भी किया गया।

हिंदी दिवस के अवसर पर भाषाई गौरव पर चर्चा का आयोजन स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय में किया गया। यहां पर शिक्षा ले रहे बच्चों ने कविता, कहानी व अन्य रचनाओं की प्रस्तुति दी। बच्चों के बीच अनेक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने सभी का मनोबल बढ़ाया। श्री सिद्धदाता आश्रम में संचालित इस महाविद्यालय में देश भर से आए बच्चे संस्कृत भाषा और संस्कृति की शिक्षा लेते हैं। उन्हें यहां पूरी तरह निशुल्क शिक्षा, निशुल्क आवास व भोजन के साथ प्राप्त होती है। उन्हें संस्कृत के साथ साथ ङ्क्षहदी व अंग्रेजी भाषाओं और कंप्यूटर की शिक्षा भी प्रदान की जा रही है।

आश्रम के अधिष्ठाता व महाविद्यालय के चेयरमैन जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने बताया कि यहां पर बच्चों को संस्कृत और संस्कृति की शिक्षा आधुनिक ज्ञान के साथ दी जा रही है। जहां बच्चे शास्त्री तक शिक्षा प्राप्त कर समाज में हर प्रकार के प्रतियोगी जीवन जीने के लिए तैयार होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here