विश्व जागृति मिशन के संस्थापक सुधांशु महाराज को दी दिवाली की बधाई

0
1577
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 04 Nov 2018 : विश्व जागृति मिशन फरीदाबाद के सदस्यों ने नजफगढ़ रोड, दिल्ली के आनंद आश्रम में जाकर विश्व जागृति मिशन के संस्थापक सुधांशु जी महाराज से मुलाकात की और दिवाली की शुभकामनाएं दीं। मिशन के जिलाध्यक्ष राज कुमार अरोड़ा के नेतृत्व में मिशन की टीम ने आनंद आश्रम में जाकर दिवाली के उपलक्ष्य में सुधांशु जी महाराज के प्रवचन सुने और उनसे आर्शीवाद लिया। सुधांशु जी ने कहा कि प्रदूषण आज राष्ट्र के लिए एक गंभीर समस्या बन गई है जिसे हम सभी ने मिलजुलकर ही निपटाना है। उन्होनें कहा हमे ग्रीन दिवाली मनानी चाहिए और मिट्टी के दिए जलाने चाहिए। उन्होनें कहा कि हर नागरिक देश हित को ध्यान में रखे। प्रदूषण न फैलाए। उन्होंने पर्यावरण का संदेश दिया।

इस मौके पर अध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल, जेपी अग्रवाल, डॉ.आर.बी.बारी, लक्ष्मी बारी, दीपक, रवींद्र शर्मा,पीडी आहूजा, एचएस दहिया, रामा दहिया,जेसी भाटिया, सरोज भाटिया, कौशल्या आहूजा, दमयंती, नीलम वर्मा, कंचन,सुशीला गांधी, एएन रावल मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here