जीएल शर्मा ने फरीदाबाद जिला के मंडल चुनाव अधिकारियों की घोषणा की

0
1219
Spread the love
Spread the love

Gurugram News, 09 dec 2019 : जिला फरीदाबाद के भाजपा संगठनात्मक चुनाव अधिकारी जीएल शर्मा ने संगठनात्मक चुनाव के लिए प्रभारी गार्गी कक्कड़, जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, सह चुनाव अधिकारी वीरपाल दीक्षित तथा जगमोहन गोयल से विचार विमर्श कर प्रदेश चुनाव अधिकारी श्रीनिवास गोयल की अनुमति से जिला के सभी मंडलों के चुनाव अधिकार एवं सह अधिकारियों की घोषणा की। इस कड़ी में खेड़ी ग्रामीण मंडल में वजीर सिंह को चुनाव अधिकारी व गौरव शर्मा को सह अधिकारी नियुक्त किया गया। इसी तरह तिगांव मंडल में मुकेश डागर को अधिकारी, किरण स्वरूप को सह अधिकारी, सराय मंडल में विनोद चौधरी को चुनाव अधिकारी व गायत्री देवी को सह अधिकारी, सेहतपुर मंडल में हरेंद्र भड़ाना को चुनाव अधिकारी व विक्रम अरुआ को सह चुनाव अधिकारी, फतेहपुर ग्रामीण मंडल में यशवीर डागर को चुनाव अधिकारी तथा मदन पुजारा को सह चुनाव अधिकारी, सीकरी ग्रामीण में रविंद्र तोमर को चुनाव अधिकारी व पारस भारद्वाज को सह चुनाव अधिकारी, छायंसा ग्रामीण में देवेंद्र चौधरी को चुनाव अधिकारी व अमित मिश्रा को सह चुनाव अधिकारी, एनएच मंडल में आरएन सिंह को चुनाव अधिकारी व आशाराम शेखावत को सह चुनाव अधिकारी, बड़खल मंडल में मीना पांडे को चुनाव अधिकारी वकील शर्मा को सह चुनाव अधिकारी, मेवला मंडल में अनिल नागर को चुनाव अधिकारी व रंजीत सैन को सह चुनाव अधिकारी, बल्लभगढ़ मंडल में सुखबीर मदेरणा को चुनाव अधिकारी तथा ओमदत्त शर्मा को चुनाव अधिकारी, आदर्श नगर मंडल में रेनू भाटिया को चुनाव अधिकारी तथा लक्ष्मण तवर को सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। मुजेसर मंडल में भगवान सिंह को चुनाव अधिकारी तथा रविंदर फौजदार को सह चुनाव अधिकारी, जवाहर कॉलोनी मंडल में सोहनपाल सिंह को चुनाव अधिकारी वह मान सिंह को सह चुनाव अधिकारी, डबुआ मंडल में मूलचंद मित्तल को चुनाव अधिकारी व गजेंद्र भडाणा को सह चुनाव अधिकारी, नंगला मंडल में सुरेंद्र जांगड़ा को चुनाव अधिकारी तथा अजय भाटिया को सह चुनाव अधिकारी, पाली मंडल में विजेंद्र नेहरा को चुनाव अधिकारी तथा राज मदान को सह चुनाव अधिकारी, ओल्ड फरीदाबाद मंडल में राजकुमार बोहरा को चुनाव अधिकारी तथा संतराम को सह चुनाव अधिकारी, सिही मंडल में नंदकिशोर शर्मा को चुनाव अधिकारी व कृपाराम को सह चुनाव अधिकारी तथा अजरौंदा मंडल में अनिल प्रताप को चुनाव अधिकारी तथा यशवीर नागर को सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। जीएल शर्मा ने सभी मंडल चुनाव अधिकारियों एवं सह अधिकारियों को इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और लगन से निभाने का आह्वान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here