मनुष्य के अच्छे बुरे कर्मो के न्यायिक फल देते है भगवान चित्रगुप्त : सीमा त्रिखा

0
1171
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान में आज सेक्टर-21डी फरीदाबाद स्थित चित्रगुप्त पार्क में भगवान चित्रगुप्त का पूजन सामूहिक रूप से किया गया। इस मौके पर मुख्य रुप से बडखल विधानसभा क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा मौजूद थे, जिन्होंने इस आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में सुख-समृद्धि लाते है इसलिए ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों में समाज के सभी लोगों को बढ़चढक़र हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त मनुष्य के अच्छे बुरे कर्मो के न्यायिक फल दाता है इसीलिए भगवान चित्रगुप्त की पूजा मे विशेष रूप से कलम दवात की पूजा की जाती है ।

उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यता है कि यदि जन्म और मृत्यु के उपरांत भगवान चित्रगुप्त का पूजन हवन किया जाये तो मनुष्य का प्रारंभ औऱ अंत दोनों ही स्थति में विशेष फल दायी होते है इसलिए प्रत्येक मनुष्य को भगवान श्री चित्रगुप्त जी की आराधना करनी चाहिए। इस मौके पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष मेघना श्रीवास्तव ने बताया कि महासभा द्वारा हर वर्ष भगवान चित्रगुप्ता की पूजा अर्चना करती जाती है ताकि समाज में भाईचारा व सुख-समृद्धि कायम रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में भगवान चित्रगुप्त के चमत्कारों का संपूर्ण वर्णन है इसलिए हम सभी को उनका स्मरण अवश्य करना चाहिए।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कार्यस्थ महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पी.सी.एल. श्रीवास्तव, वरिष्ठ समाजसेवी विनोद श्रीवास्तव, हरियाणा प्रदेश महामंत्री बी.एस. सक्सेना, कार्यकारी अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, अध्यक्ष प्रमोद श्रीवास्तव, युवा अध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष संजीव सक्सेना, उपाध्यक्ष नवीन सहाय, जिलाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, अनूप, मनमोहन श्रीवास्तव, अतुल सिन्हा, पंकज श्रीवास्तव, ए.के. श्रीवास्तव, साधना, कमल श्वेता, डा. शुत्रध्र सिंह, डा. राघवेंद्र मिश्रा सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे। सभी ने सपरिवार पूजा में भाग लेकर भगवान श्री चित्रगुप्त का आशीर्वाद लिया।

वहीं श्री चिरगुप्त कल्याण संस्थान पंचशील कॉलोनी ईस्माइलपुर फरीदाबाद द्वारा भगवान चित्रगुप्त का पूजन, प्रतिभोज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक समारोह में भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की गई। इसा अवसर पर विश्वेस्वर लाल कर्ण, हिरा नन्दलाल,सतीश दत्ता , संजय श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव,अजय कर्ण, प्रमोद कर्ण,आर के मालिक,जे पी श्रीवास्तव,कृष्ण कुमार,राघवेंद्र मिश्रा एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा अनेकों पदाधिकारीगण मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here