कुरुक्षेत्र में गीता जयंती महोत्सव 17 नवंबर से, राष्ट्रपति करेंगे शुभारंभ

0
1234
Spread the love
Spread the love

New Delhi News : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में इस बार 17 नवंबर से तीन दिसंबर तक अन्तरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 25 नवंबर को महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ब्रह्म सरोवर पर गीता यज्ञ एवं पूजन भी किया। इसके बाद वह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अन्तरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का उद्घाटन किया।

समारोह में 25 लाख से अधिक लोगों के भाग लेने की संभावना
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे। खट्टर ने बताया कि मॉरीशस को महोत्सव का भागीदार देश तथा उत्तर प्रदेश को भागीदार राज्य चुना गया है। इस आयोजन में 25 लाख से अधिक लोगों के हिस्सा लेने की संभावना है, जिनमें विदेशी पर्यटक भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि पिछले साल से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें करीब 20 लाख लोगों ने हिस्सा लिया था।

17 नवंबर से तीन दिसंबर तक चलेंगे मुख्य कार्यक्रम
सीएम खट्टर ने बताया कि 17 नवंबर से तीन दिसंबर तक चलने वाले मुख्य कार्यक्रम के दौरान शिल्प एवं सरस मेला भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकार हिस्सा लेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, शैक्षणिक, एवं सामाजिक संस्थाओं की ओर से ब्रह्मसरोवर पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस दौरान हरियाणा के विकास को भी प्रदर्शित किया जाएगा। सीएम ने बताया कि 25 से 30 नवंबर के दौरान शाम में देशी एवं विदेशी कलाकार कुरुक्षेत्र, गीता, श्रीकृष्ण और महाभारत विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे।

30 को हेमा मालिनी करेंगी नृत्य
प्रख्यात नृत्यांगना और अभिनेत्री हेमा मालिनी 30 नवंबर को‘राधा रास बिहारी’की प्रस्तुति देंगी। इसी दिन 12 बजे से सवा 12 बजे तक गीता का ‘वैश्विक’ पाठ होगा। सीएम खट्टर ने इस अवसर पर कॉफी टेबल बुक‘अतुल्य कुरुक्षेत्र’को हिन्दी और अंग्रेजी में जारी किया। उन्होंने इसके अलावा गीता से जुड़ी 18 पेंटिंग का लोकार्पण भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here