फरीदाबाद से पूर्व विधायक रघुवीर तेवतिया को कन्वीनर व पूर्व मेयर अशोक अरोड़ा को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया

0
1325
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 18 Nov 2019 : भाजपा के विरुद्ध जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हो रहे आंदोलन को लेकर हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने फरीदाबाद से पूर्व विधायक रघुवीर तेवतिया को कन्वीनर और पूर्व मेयर अशोक अरोड़ा को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। इस अवसर पर अशोक अरोड़ा ने कहाकि बढती महंगाई, रोजगारी, अपराध व किसानों की समस्याओं के ज्वलंत मुद्दों को लेकर आगामी 22 नवंबर को जिला मुख्यालय पर विशाल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिस को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने मुझको को ऑर्डिनेटर बनाया है हम पूरी निष्ठा ईमानदारी के साथ इस प्रदर्शन को कामयाब करेंगे। उन्होंने कहाकि भाजपा की एक ही सोच है, जो जनता की आवाज उठाए, उसे दबाया जाए। गांधी परिवार भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहा है। इसी कारण भाजपा सरकार ने उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। हमारे नेता और कांग्रेस पार्टी ऐसे ओछी हरकतों से नहीं डरने वाले हैं। उन्होंने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था का बुरा हाल है। रोजगार की स्थिति दयनीय है। कृषि क्षेत्र पर तो मंदी का दंश और भी बुरा है। कांग्रेस सरकार के शासन काल में फरीदाबाद का समूचा विकास हुआ था और हजारों छोटे बड़े उद्योग यहाँ स्थापित हुए थे। परन्तु आज इस भाजपा सरकार के राज में फरीदाबाद में स्थापित हजारों छोटे बड़े उद्योग मंदी का दंश झेल रहे हैं। उद्योगों पर ताले लटक रहे हैं। वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को मंदी के चलते अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ रहा है। उन्होंने कहाकि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को बेनकाब करने के लिए प्रदेश और जिला स्तर पर पूरे देश में कांग्रेस द्वारा आंदोलन किया जाएगा उसकी पूरी रूप रेखा तैयार कर ली गई है । जिसका समापन 30 नवम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित भारत बचाओ रैली मे किया जाएगा, इस रैली में हरियाणा प्रदेश से फरीदाबाद की बड़ी भागीदारी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here